घर पर काम करवाने के बहाने नाबालिग से दुष्कर्म , आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा

ब्रह्मास्त्र इंदौर। राऊ पुलिस ने एक 14 साल की नाबालिग लड़की की शिकायत पर युवक के खिलाफ बलात्कार के मामले में केस दर्ज किया है। आरोपी ने घर में काम करने के दौरान लड़की के साथ दुष्कर्म करना शुरू किया था। पीड़िता ने मामले में अपने परिवार को जानकारी दी। पुलिस में केस दर्ज होने के बाद आरोपी को पकड़कर जेल भेज दिया गया है।
मामला राऊ की सांई रेजेंसी का है। यहां फ्लेट नंबर 205 में भूरेलाल कटारे रहता है। उसकी पत्नी गर्भवती है। इससे वह अपने मायके में है। भूरेलाल ने अपने यहां नजदीक ही रहने वाली एक 14 साल की नाबालिग को काम पर रखा था। आरोपी ने यहां उसके साथ काम के दौरान जबदस्ती करना शुरू कर दी। इसके बाद आरोपी ने चुप रहने के लिये कहां।
किसी को यह बात बताने पर जान से मारने की धमकी के साथ भाई ओर भाभी को भी गोली मारने की बात कही। इसके बाद लड़की ने भूरेलाल के यहां जाना बंद कर दिया। भाई ने जब उससे नहीं जाने का कारण पूछा तो लड़की ने बताया कि भूरेलाल उसके साथ गलत काम करता है। वहीं, जान से मारने की धमकी देता है। आरोपी के मामले में पीड़िता का परिवार उसे थाने लेकर पहुंचा। यहां भूरेलाल को पुलिस ने सोमवार को गिरफ़्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी सिक्योरिटी कंपनी में काम करता है।