प्रियंका चोपड़ा हुईं जख्मी- एक्ट्रेस के पैर में लगी गहरी चोट

हॉलीवुड फिल्म ‘द ब्लफ’ के सेट पर हुआ हादसा

मुंबई। प्रियंका चोपड़ा ने अपनी कुछ लेटेस्ट फोटो और वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किए हैं जिसमें वो बुरी तरह चोटिल दिखाई दे रही हैं। प्रियंका इन दिनों अपनी अपकमिंग हॉलीवुड फिल्म ‘द ब्लफ’ की शूटिंग कर रही हैं। इसी फिल्म के सेट पर उन्हें चोट लग गई है। प्रियंका को जख्मी देख उनके फैंस दुखी हो रहे हैं। प्रियंका ने अपने पति निक जोनस, बेटी मालती मैरी और मां मधु चोपड़ा के साथ भी तस्वीरें शेयर की है।