मकान में मिली सेना से रिटायर्ड सैनिक की लाश

महाशक्ति नगर स्थित मकान से एक वृद्ध की 4 से 5 दिन पुरानी लाश पुलिस ने बरामद की है। मृतक मृत सेना से रिटायर्ड सैनिक था। मौत की खबर मिलने पर भोपाल से परिजन उज्जैन पहुंचे हैं।
नानाखेड़ा थाना पुलिस ने बताया कि महाशक्ति नगर में एक बंद मकान से बदबू आने पर पड़ोस में रहने वाले राजेंद्र तिवारी ने पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस मौके पर पहुंची तो दरवाजा अंदर से बंद होना सामने आया। आसपास के लोगों की मौजूदगी में दरवाजा तोड़ा गया। अंदर जाने पर वृद्ध की लाश पड़ी होना सामने आया। आसपास के लोगों से पूछताछ करने पर पता चला कि मृतक अशोक पिता अनिल दुबे 75 वर्ष है। वह सेना से रिटायर्ड हो चुके थे उनकी पत्नी का काफी समय पहले निधन हो चुका है बच्चे नहीं है मकान में अकेले रहते थे। पुलिस को घटना स्थल से कुछ नहीं मिला है आशंका जाता है कि बीमारी के चलते वह सोते समय मौत की आगोश में गए हैं। पुलिस ने रिश्तेदारों का पता लगाया तो भोपाल में रहने वाले पूर्व जनसंपर्क अधिकारी राजा दुबे की जानकारी सामने आई जिन्हें घटना की सूचना दी गई। आज सुबह उनके उज्जैन पहुंचने पर पुलिस ने मृतक वृद्ध का पोस्टमार्टम कराया है।