ई-रिक्शा चालक ने खाया जहर, एकत्रित हुए दर्जनों चालक

बीती रात ई रिक्शा चालक में जहर खा लिया। आज सुबह जानकारी सामने आई तो दर्जनों की संख्या में ई रिक्शा चालक अस्पताल के बाहर एकत्रित हो गए। पुलिस ने मामला जांच लिया है। ई रिक्शा चालकों के एकत्रित होने पर कांग्रेस विधायक महेश परमार भी पहुंच गए थे।
अंबेर कॉलोनी में रहने वाला शुभम पिता कमल बोरासी ई रिक्शा चलाता है। रात 1:30 बजे के लगभग उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे और उपचार के लिए भर्ती कराया। आज सुबह अन्य ई रिक्शा चालकों को खबर लगी तो वह अस्पताल में एकत्रित हो गए। शुभम की पत्नी ने बताया कि पति किराए से ही रिक्शा चलाता है और प्रतिदिन 350 से 400 रुपए रिक्शा मलिक को देना पड़ते हैं। पिछले दिनों आरटीओ और यातायात पुलिस द्वारा रूट तय कर दिए गए हैं जिसके चलते 4 दिन से किराया तक नहीं निकल पा रहा था जिसके चलते शुभम परेशान हो गया था। ई रिक्शा चालक द्वारा जहर खाने की जानकारी मिलने पर कांग्रेस विधायक महेश परमार जिला अस्पताल पहुंच गए थे। विदित हो कि चार दिन पहले ई रिक्शा चालकों ने रूट तय होने पर प्रदर्शन किया था कार्तिक मेला ग्राउंड में हजारों की संख्या में ई रिक्शा चालक एकत्रित हुए थे उसे दौरान भी महेश परमार चालकों के समर्थन में पहुंचे थे।