April 24, 2024

ब्रह्मास्त्र ईटानगर। चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) ने अरुणाचल प्रदेश के सियांग जिले में 17 साल के एक लड़के को किडनैप कर लिया। राज्य के सांसद तपीर गाओ ने बुधवार को इसकी जानकारी दी। किडनैप किए लड़के का नाम मिराम टैरोन है। सांसद गाओ ने बताया कि मिराम का एक दोस्त जॉनी यायिंग चीनी सैनिकों के पास से भागने में कामयाब रहा है। यायिंग ने भागने के बाद स्थानीय अधिकारियों को इसकी जानकारी दी। सांसद गाओ ने इस मामले की जानकारी गृहराज्य मंत्री एन प्रमाणिक को दी है। इसके साथ ही उन्होंने भारत सरकार की सभी एजेंसीज से मिराम की रिहाई के लिए जरूरी कदम उठाने का अनुरोध किया है।