April 19, 2024

उज्जैन। कोरोना की तीसरी लहर कम नहीं हो रही है लेकिन अब स्वस्थ होने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। गुरुवार को 169 लोग स्वस्थ होकर होम आइसोलेशन से बाहर आए हैं। इस बीच पॉजिटिव आने वालों की संख्या 204 रही।
दिसंबर माह में कोरोना की तीसरी लहर ने दस्तक दी थी। जिसके बाद जनवरी से लगातार संक्रमण शहर में तेजी के साथ फैलता नजर आ रहा है। के साथ जारी हुए हेल्थ बुलेटिन में 204 में संक्रमण की पुष्टि हुई है। जिसमें शहर के 188, तराना के 13, महिदपुर, नागदा और घटिया के 1-1 पॉजिटिव शामिल है। गुरुवार को संक्रमण की पॉजिटिव दर 9.34 प्रतिशत रही। स्वास्थ्य विभाग को 2184 सैंपल की रिपोर्ट प्राप्त हुई थी। स्वास्थ्य बुलेटिन में सबसे अच्छी बात स्वस्थ होने वालों का आंकड़ा रहा। 169 संक्रमण से ठीक होकर होम आइसोलेशन से बाहर आए हैं। जिस तरह से संक्रमण तेजी के साथ बढ़ रहा है उसी तरह से अब स्वस्थ होने वालों का आंकड़ा की लगातार बढ़ता जा रहा है। जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या 1617 बनी हुई है। जिसमें 1596 होम आइसोलेशन में है जिनके स्वस्थ होने की उम्मीद भी जल्द से जल्द बनी हुई है। 19 का उपचार कोविड-19 में चल रहा है वहीं दो अन्य जिले के संक्रमित अस्पताल में भर्ती हैं।