ग्वालियर में भाजपा विधायक मोहन राठौर के भाई ने गोली मारकर की खुदकुशी

 

ग्वालियर। भितरवार विधानसभा से भाजपा विधायक मोहन राठौर के भाई अशोक राठौर ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के मुताबिक वे काफी वक्त से बीमारी से जूझ रहे थे। उनके बेटे आशीष प्र‍ताप सिंह राठौर भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य हैं। अशोक राठौर थोक उपभोक्ता सहकारी भंडार के पूर्व अध्यक्ष भी रहे हैं। वे पूर्व मंत्री भगवान सिंह यादव के करीबी रहे थे।

लाइसेंसी रिवॉल्वर से मार ली गोली

मिली जानकारी के मुताबिक, शहर के कंपू थाना क्षेत्र के अंतर्गत 75 वर्षीय अशोक सिंह राठौर पुत्र सुलतान सिंह उम्र 75 वर्ष ने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। सीएसपी अशोक सिंह जादौन ने बताया कि वह दोपहर में अपने कमरे में थे। इसी दौरान खुद को गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर परिजन दौड़कर कमरे में पहुंचे तो वह बिस्तर पर लहुलुहान हाल में पड़े थे। स्वजन तुरंत परिवार हॉस्पिटल लेकर पहुंचे, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।