मिट्टी डालने की बात पर विवाद, पांच घायल

दैनिक अवंतिका उज्जैन।
उज्जैन। ग्राम भेरूखेड़ा पानबिहार में अंजना और बंजारा समाज के दो पक्षों के बीच मिट्टी डालने की बात को लेकर विवाद हो गया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर लाठियां से हमला कर दिया। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष की बोलेरो में तोड़फोड़ कर घर के खिड़की दरवाजे भी तोड़ दिए। पानबिहार चौकी प्रभारी जयंत डामोर ने बताया कि एक पक्ष से प्रकाश बंजारा और अनिल बंजारा घायल हुए हैं। दूसरे पक्ष से अर्जुन आंजना, मुकेश अंजना और विक्रम आंजना घायल है। दोनों के खेत पास-पास है जहां मिट्टी डालने की बात को लेकर अर्जुन और प्रकाश के बीच कहा सुनी हुई थी। अर्जुन ने अपने परिवार के साथ मिलकर प्रकाश की बोलेरो गाड़ी में तोड़फोड़ करते हुए घर के खिड़की दरवाजे भी तोड़ दिए थे। इसके बाद प्रकाश ने अपने भाई के साथ मिलकर मारपीट की। दोनों पक्ष से पांच लोग घायल हुए हैं अंजना पक्ष के लोगों का उपचार उज्जैन निजी अस्पताल में चल रहा है वहीं बंजारा समाज के दोनों भाइयों का उपचार जिला अस्पताल में किया जा रहा है। मामले में क्रॉस प्रकरण दर्ज किया गया है।