तड़के 5 बजे निकाला और खेत पर लगा ली फांसी

उज्जैन। आज तड़के 5 बजे घर से निकले किसान ने खेत पर जाकर फांसी लगा ली। पुत्र को खबर मिली तो वह खेत पर पहुंचा। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया है।

घटिया तहसील के ग्राम ढाबला रेहवारी में रहने वाला सत्यनारायण पिता रामेश्वर राठौर 45 वर्ष खेती किसानी करता था। आज सुबह 5 बजे वह घर से खेत पर जाने का बोलकर निकल गया। 2 घंटे बाद उसका शव खेत में पेड़ पर रस्सी के फंदे पर ग्रामीणों ने लटका देखा तो परिजनों को सूचना दी। पुत्र आकाश खेत पर पहुंचा। ग्रामीणों की मदद से शव हमसे उतारा गया। मामले की जानकारी लगने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी जांच के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लाया गया है। मृतक दो बच्चों का पिता था उसने फांसी लगाकर आत्महत्या क्यों की इसकी वजह सामने नहीं आ पाई है। संभावना आर्थिक परेशानी होना सामने आ रहा है।