उज्जैन में फिर अनिल फिरोजिया, शुरू से ही लगातार बनाई बढ़त

 

उज्जैन। महाकाल की नगरी उज्जैन में भाजपा को फिर आशीर्वाद मिलता नजर आ रहा है। निवृत्तमान सांसद और भाजपा प्रत्याशी अनिल फिरोजिया एक बार फिर जीत की और बढ़ रहे हैं। मतगणना के चौथे राउंड में अनिल फिरोजिया 88000 मतों से आगे थे। कांग्रेस प्रत्याशी महेश परमार लगातार पिछड़ते जा रहे हैं। उज्जैन में इस बार करीबन 2000 से अधिक नोटा के वोट पड़ चुके हैं।
आज सुबह जैसे ही मतगणना शुरू हुई वैसे ही भाजपा प्रत्याशी अनिल फिरोजियान ने लगातार बढ़त बनाना शुरू कर दी। जीत की ओर बढ़त बनाए रख रहे भाजपा प्रत्याशी अनिल फिरोजिया ने कहा कि वह जीत के प्रति आश्वस्त हैं।