पत्नी को गला दबाकर मारा, नस काट कर किया सुसाइड

– बड़नगर में हत्या-आत्महत्या से फैली सनसनी

ब्रह्मास्त्र उज्जैन

बड़नगर में आज सुबह हत्या और आत्महत्या का मामला सामने आने के बाद सनसनी फैल गई। पुलिस ने एक मकान से पति-पत्नी की लाश बरामद की। पत्नी की गला दबाकर हत्या की गई थी पति ने हाथ की नस काट कर सुसाइड कर लिया था।

कवि प्रदीप उद्यान के सामने रहने वाले अमित अमित पिता गोपाल आचार्य 28 वर्ष में 8 वर्ष पहले शिखा राठौर से प्रेम विवाह किया था। उनकी दो संतान हुई थी। प्रेम विवाह के बाद ही दोनों विवाद होने लगा था। अमित फाइनेंस कंपनी में काम करता था और शिखा निजी स्कूलों में शिक्षिका थी। आज सुबह भी 7 बजे के लगभग दोनों के बीच विवाद हुआ उसके बाद कमरे से आवाज आना बंद हो गई। कुछ देर बाद अमित और शिखा का पुत्र लवित 7 वर्ष कमरे में पहुंचा तो माता-पिता को बेसुध हालत में पड़ा देखा। पिता के हाथ से खून बह रहा था। मासूम में दादी मम्मी पापा के जमीन पर पड़े होने की जानकारी दी। अमित की मन मंजू के कमरे में पहुंचने पर सनसनी फैल गई। मामले की जानकारी लगते ही बड़नगर थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। जांच में सामने आया कि अमित ने पहले अपनी पत्नी का गला दबाकर हत्या की और उसके बाद हाथ की नस काट कर सुसाइड कर लिया। पुलिस ने दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाएं। परिजनों से पूछताछ कर मामले की जांच शुरू की गई।