उज्जैन –आलोट संसदीय क्षेत्र में भाजपा को ग्यारहवें चक्र में 2 लाख 37 हजार की बढत

 

उज्जैन। आम चुनाव 2024 की मतगणना का काम मंगलवार को सुबह 8 बजे से शुरू हुआ है। उज्जैन –आलोट संसदीय क्षेत्र की 8 विधानसभा क्षेत्र के आठवें चक्र की मतगणना के परिणाम में भाजपा प्रत्याशी अनिल फिरोजिया ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस के महेश परमार से एक लाख  72 हजार से अधिक मतों की बढत ले ली है। सभी 8 विधानसभा क्षेत्र में उन्हें बढत मिल रही है।

उज्जैन- आलोट संसदीय क्षेत्र में शामिल उज्जैन जिले की 7 विधानसभा क्षेत्र की मतगणना शासकीय इंजीनियरिंग कालेज उज्जैन एवं रतलाम जिले की आलोट विधानसभा क्षेत्र की गणना रतलाम के शासकीय आर्ट कालेज में की जा रही है। जिला निर्वाचन अधिकारी उज्जैन मतगणना की अधिकृत घोषणा कर रहे हैं। प्रात: 8 बजे स्ट्रांग रूम खोलने के बाद विधानसभा वार बने मतगणना कक्षों में इवीएम पहुंचाने का काम किया गया। उसके उपरांत प्रथम चक्र की मतगणना की घोषणा करीब 10 बजे की गई है। इसमें प्रथम चक्र की गणना में भाजपा के अनिल फिरोजिया को संसदीय क्षेत्र से कुल 43 हजार 256 मत मिले हैं। उनके निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस के महेश परमार को प्रथम चक्र की गणना में 23 हजार 417 मत ही मिल सके हैं। घोषणा अनुसार  प्रथम चक्र की गणना में 474 मत नोटा को मिले हैं। प्रथम चक्र में कुल 68 हजार 401 मतों की गणना की गई है। इस प्रकार से भाजपा के अनिल फिरोजिया को 19 हजार 839 मतों की बढत प्रथम चक्र की गणना में सामने आ रही है। विधानसभा वार घोषित की जा रही गणना में दुसरे चक्र में भी भाजपा को ही बढत मिल रही थी।

दुसरे चक्र में भाजपा को 39 हजार से ज्यादा की बढत-

संसदीय क्षेत्र की 8 विधानसभा की मतगणना के दुसरे चक्र की घोषणा के अनुसार  भाजपा के अनिल फिरोजिया को कुल 88 हजार 125 मत प्राप्त हुए हैं। उनके निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस के महेश परमार को कुल 48 हजार 775 मत प्राप्त हुए हैं। दुसरे चक्र में नोटा को कुल 1017 मत मिले हैं। इस प्रकार भाजपा उम्मीदवार ने 39 हजार से अधिक की बढत दुसरे चक्र की मतगणना में ही हासिल कर ली है।

तीसरा चक्र में बढत पहुंची 69 हजार पार-

तीसरे चक्र की घोषणा अनुसार भाजपा के अनिल फिरोजिया को कुल 1 लाख 31 हजार 681 मत मिले हैं। कांग्रेस के महेश परमार को 71 हजार 758 मत मिले हैं।नोटा में 1508 मत मिले हैं। इस प्रकार तीसरे चक्र की गणना अनुसार भाजपा ने 69 हजार से ज्यादा मतों की बढत ले ली है।

चौथे चक्र में 88 हजार की भाजपा की बढत-

चौथे चक्र की गणना में भाजपा के अनिल फिरोजिया को कुल 1लाख 79 हजार 174 मत मिले हैं। कांग्रेस के महेश परमार को कुल 92 हजार 581 मत मिले हैं। नोटा को 1 हजार 983 मत मिले हैं। इस प्रकार से भाजपा ने 88 हजार से अधिक की बढत हासिंल कर ली है।

पांचवे चक्र में भाजपा की बढत 1लाख पार-

पांचवे चक्र की गणना की घोषणा में भाजपा के अनिल फिरोजिया ने संसदीय क्षेत्र की 8 विधानसभा क्षेत्र से 2 लाख 24 हजार 633 मत हासिल कर लिए थे। उनके निकटतम प्रतिद्वंदी इस राउंड तक मात्र  एक लाख 15 हजार 979 मत ही हासिल कर सके थे। इस प्रकार भाजपा उम्मीदवार ने एक लाख 9 हजार से अधिक मतों की बढत हासिल कर ली थी।

छठे चक्र में भाजपा की 1 लाख 28 हजार की बढत-

छठे चक्र की गणना की घोषणा में भाजपा के अनिल फिरोजिया ने संसदीय क्षेत्र की 8 विधानसभा क्षेत्र से कुल 2 लाख71 हजार 586 मत हासिल कर लिए थे। उनके निकटतम प्रतिद्वंदी महेश परमार इस राउंड तक मात्र  एक लाख 43 हजार 575 मत ही हासिल कर सके थे। इस प्रकार भाजपा उम्मीदवार ने एक लाख 28 हजार से अधिक मतों की बढत हासिल कर ली थी।

सांतवें चक्र में भाजपा की 1 लाख 47 हजार की बढत-

सातवें चक्र की गणना की घोषणा में भाजपा के अनिल फिरोजिया ने संसदीय क्षेत्र की 8 विधानसभा क्षेत्र से कुल 3 लाख16 हजार 106 मत हासिल कर लिए थे। उनके निकटतम प्रतिद्वंदी महेश परमार इस राउंड तक मात्र  एक लाख 68 हजार 272 मत ही हासिल कर सके थे। इस प्रकार भाजपा उम्मीदवार ने एक लाख 47 हजार से अधिक मतों की बढत हासिल कर ली थी।

आठवें चक्र में भाजपा की 1 लाख 72 हजार की बढत-

आठवें चक्र की मतगणना की घोषणा में भाजपा के अनिल फिरोजिया ने संसदीय क्षेत्र की 8 विधानसभा क्षेत्र से कुल 3 लाख64 हजार 565 मत हासिल कर लिए थे। उनके निकटतम प्रतिद्वंदी महेश परमार इस राउंड तक मात्र  एक लाख 92हजार 483 मत ही हासिल कर सके थे। इस प्रकार भाजपा उम्मीदवार ने एक लाख 72 हजार से अधिक मतों की बढत हासिल कर ली थी।

नवें चक्र में भाजपा की 1 लाख 94  हजार की बढत-

सातवें चक्र की गणना की घोषणा में भाजपा के अनिल फिरोजिया ने संसदीय क्षेत्र की 8 विधानसभा क्षेत्र से कुल 4 लाख 09हजार 991मत हासिल कर लिए थे। उनके निकटतम प्रतिद्वंदी महेश परमार इस राउंड तक मात्र  02  लाख 15 हजार 524 मत ही हासिल कर सके थे। इस प्रकार भाजपा उम्मीदवार ने एक लाख 94 हजार से अधिक मतों की बढत हासिल कर ली थी।

दसवें चक्र में भाजपा की 2 लाख 12 हजार की बढत-

दसवें चक्र की मतगणना की घोषणा में भाजपा के अनिल फिरोजिया ने संसदीय क्षेत्र की 8 विधानसभा क्षेत्र से कुल 4 लाख 52 हजार 640मत हासिल कर लिए थे। उनके निकटतम प्रतिद्वंदी महेश परमार इस राउंड तक मात्र  02  लाख 40 हजार 255 मत ही हासिल कर सके थे। इस प्रकार भाजपा उम्मीदवार ने 02 लाख 12 हजार से अधिक मतों की बढत हासिल कर ली थी।

ग्यारहवें चक्र में भाजपा की 2 लाख 37 हजार की बढत-

ग्यारहवें चक्र की मतगणना की घोषणा में भाजपा के अनिल फिरोजिया ने संसदीय क्षेत्र की 8 विधानसभा क्षेत्र से कुल 4 लाख 97 हजार 763 मत हासिल कर लिए थे। उनके निकटतम प्रतिद्वंदी महेश परमार इस राउंड तक मात्र  02  लाख 60 हजार 722 मत ही हासिल कर सके थे। इस प्रकार भाजपा उम्मीदवार ने 02 लाख 37 हजार से अधिक मतों की बढत हासिल कर ली थी।