सलमान खान के पनवेल फार्महाउस से महिला गिरफ्तार, शादी करने पहुंची थी जुनूनी फैन, कुछ दिन पहले पनवेल में ही होने वाला था जानलेवा हमला

मुंबई। हाल ही में सलमान को पनवेल में गोलियों से हत्या करने के प्लान वाले लॉरेंस ग्रुप के 5 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इसी बीच उनके फार्महाउस के बाहर से एक महिला की भी गिरफ्तारी हुई है। महिला लगातार सलमान खान के फार्महाउस पर नजर रख रही थी। गांव वालों ने संदिग्ध रवैया देखकर पुलिस को सूचित किया था। रिपोर्ट के अनुसार, 24 साल की महिला सलमान खान से शादी करने के मकसद से दिल्ली से मुंबई पहुंची थी।

 

वो महिला लगातार सलमान के पनवेल स्थित फार्महाउस के बाहर घूमते हुए वहां नजर रख रही थी। गांव वालों को महिला के रवैये पर शक हुआ तो उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। पनवेल तालुका पुलिस ने पहले मौके पर पहुंचकर महिला को हिरासत में लिया है और फिर उसे काउंसिलिंग के लिए एनजीओ सेल (सोशल एंड एवांजेलिकल एसोसिएशन फॉर लव) के हवाले कर दिया है।