April 29, 2024

उज्जैन। शनिवार देर रात 153 कोरोना संक्रमितों की पुष्टि होने के साथ ही एक्टिव मरीजों की संख्या 1078 पहुंच गई है। पिछले 1 सप्ताह से प्रतिदिन पॉजिटिव आने वालों की संख्या 100 से ऊपर बनी हुई है। शनिवार को स्वास्थ्य विभाग को 1921 सैंपल की रिपोर्ट प्राप्त हुई थी। जिसमें 153 लोग कोरोना संक्रमित होना पाए गए हैं। शहर के 149 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। नागदा और एक ग्रामीण क्षेत्र का संक्रमित मिला है। स्वास्थ विभाग के अनुसार संक्रमित होने वाले मरीजों में से 49 स्वस्थ हुए हैं। शनिवार को पॉजिटिव दर 7.96 प्रतिशत रही। एक्टिव संख्या 1078 पहुंच चुकी है। जिसमें 1050 का उपचार होम आइसोलेशन में चल रहा है। 28 संक्रमित अस्पतालों में भर्ती है। स्वास्थ्य विभाग की टीम लगातार होम आइसोलेशन में उपचार करा रहे मरीजों की निगरानी कर रही है।