भगवान परशुरामजी के प्रकटोत्सव की पूर्व संध्या पर शहीद पार्क पर भजन संध्या

उज्जैन। ब्राह्मणों के आराध्य भगवान परशुराम की जयंती की पूर्व संध्या पर गुरुवार को फ्रीगंज के शहीद पार्क में एक हजार दीपकों से विप्र जनों द्वारा महाआरती की गई। शहीद पार्क में वैदिक ब्राह्मणों मंत्रोच्चार से भगवान परशुराम का पूजन किया।यहीं भजन संध्या भी आयोजित की गई।

यह आयोजन देश की पहली गैर राजनीतिक संस्था भारतीय ब्राह्मण एकता मिशन के तत्वावधान में गुरुवार को भगवान परशुराम के जन्मोत्सव की पूर्व संध्या पर आयोजित किया गया। संस्था के राष्ट्रीय संयोजक डॉ. निर्दोष निर्भय पाठक व आयोजन के मीडिया प्रमुख पंडित अभिजीत दुबे ने बताया कि इस आयोजन का आतिथ्य महामंडलेश्वर ज्ञानदास जी महाराज, अखिलेश जी महाराज, पंडित जियालाल जी शर्मा, पंडित राजेश त्रिवेदी, पंडित सुरेंद्र चतुर्वेदी, श्रीमती माया त्रिवेदी, योगेश शर्मा, पंडित भगवान शर्मा, पंडित विजय व्यास, पंडित हेमंत व्यास, आदि ने किया । ब्राह्मणों के आराध्य भगवान परशुरामजी की प्रतिमा के समक्ष वैदिक मंत्रोच्चारों से आयोजन की शुरुआत की गई। यहीं महाआरती का अद्भुत आयोजन सैकड़ों विप्रो और मातृ शक्ति की उपस्थिति में हजार दीपकों से हुआ।
आयोजन में ब्राह्मण बटुको के वैदिक मंत्रोच्चार से समूचा शहीद पार्क मंगलमय वातावरण में परिवर्तित हो गया। ब्राह्मण बालिकाओं द्वारा नृत्य की प्रभावी प्रस्तुति श्रीमती रितु शुक्ला के मार्गदर्शन में प्रस्तुत हुई।आयोजन का मुख्य आकर्षण ख्यात भजन गायक विशाल अग्निहोत्री की भजन संध्या का रहा, जिनकी स्वर लहरियों पर सभी देर रात तक झूमते रहे।

आयोजन में मतदान हेतु ब्राह्मणों को संकल्प भी दिलवाया गया। मिशन के कोषाध्यक्ष पंडित आशीष शर्मा, राष्ट्रीय महासचिव मनीष उपाध्याय व मिशन की जिलाध्यक्ष रितु शुक्ला ने बताया कि आयोजन में सभी ब्राह्मण सनातनी पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हुए। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से चंद्रेश पुरोहित, डॉ.प्रशांत तिवारी, विशाल चौबे, सुनील जोशी, संजय शुक्ला, महेश व्यास, अनील मंडलोई, देवेंद्र व्यास, शरद अवस्थी, देवाशीष शास्त्री, गौरव शर्मा, अजेंद्र त्रिवेदी, प्रकाश त्रिवेदी, अजय पांडे, गणेश मिश्रा, आनंद वाजपेई, पंडित योगेश शर्मा, वीरेंद्र त्रिवेदी, कृष्णकांत त्रिवेदी, शैलेश दुबे, अजय कटियार, रानी दुबे, श्लेषा व्यास, कीर्ति जोशी, संध्या निर्भय, नीलू चौबे, सोना उपाध्याय, अंजली पुरोहित, नीति राय, अभिलाषा पुरोहित, अनिता पांडे, मधुलिका व्यास, करुणा मिश्रा, अनिता पांडे,श्रद्धा दुबे,सपना दुबे प्रीति दीक्षित ,गायत्री मिश्रा, टीना शर्मा , अर्चना शर्मा आदि सैकड़ों की संख्या में विप्र बंधु उपस्थित थे । कार्यक्रम का सफल संचालन शैलेंद्र शर्मा स्वामी मुस्कुराके ने किया।