शिप्रा में डूबकी लगाकर मुख्यमंत्री का कांग्रेस को करारा जवाब

 

-पूर्ण विधि विधान से पूजन अर्चन कर चुनरी ओढाई गई शिप्रा मैया को

 

उज्जैन। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस के हर निशाने को नाकाम करने की कोशिश चल रही है। मोक्षदायिनी शिप्रा नदी शुद्धि‍करण का मुद्दा गरमाया हुआ है। इसी के अंतर्गत गुरुवार सुबह मुख्यमंत्री डा.मोहन यादव ने दत्त अखाडा घाट से शिप्रा नदी का पूजन अर्चन कर चुनरी ओढ़ाई और नदी मैं डुबकी लगाई। इसके साथ ही उन्होंने ने कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी को अघोषित रूप से करारा जवाब दिया है।

 

चुनाव अभियान के दौरान उज्जैन आए मुख्यमंत्री ने सलिला क्षिप्रा नदी में स्नान कर पुण्य लाभ प्राप्त किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने मां क्षिप्रा का पूजन-अर्चन कर चुनरी चढ़ाई। मुख्यमंत्री ने उन लोगों पर निशाना साधा जो लोग चुनावी राजनीति के लिए क्षिप्रा नदी के प्रदूषण का मुद्दा उठाकर मां क्षिप्रा पर सवाल उठा रहे हैं। स्नान के पश्चात मीडिया से चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि उज्जैन की पहचान मां क्षिप्रा से है,बाबा महाकाल की इस नगरी में 33 करोड़ देवी-देवताओं का वास है। मां शिप्रा के पावन तट पर हमारी परंपरा है कि स्नान के बाद यहाँ अपने तीर्थ की महत्ता बढ़ाएं। बड़ा दुख होता है कि कभी-कभी लोग मां क्षिप्रा पर प्रश्न करते है, हम सब जानते हैं कि यह मां का तट है, इसकी पवित्रता बना कर रखना चाहिए।

 

कांग्रेस प्रत्याशी परमार ने शुरू किया था मुद्दा-

चार दिन पहले रामघाट पर गंभीर से आ रही पानी की पाइप लाइन फूटने और सीवेज चैंबर ओवरफ्लो होने से गंदा पानी शिप्रा नदी में मिला था। इसके बाद कांग्रेस ने यह मुद्दा पकड़ लिया था। कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी महेश परमार ने नदी में डुबकी लगाकर भाजपा को घेरा था। वो ओव्हर फ्लो हो रहे गंदे पानी में धरने पर बैठ गए थे। उनका आरोप था कि अरबों रुपया खर्च करने के बाद भी नदी के ये हाल हैं। तब भाजपा प्रत्याशी अनिल फिरोजिया ने इसे नौटंकी करार दिया था। मुख्यमंत्री ने डुबकी लगाकर यह भी जता दिया कि शिप्रा नदी पर कांग्रेस सिर्फ राजनीति कर रही है। शिप्रा का पानी आचमन योग्य है। इसमें श्रद्धालु आसानी से स्नान कर सकते हैं।

संतों का सम्मान,वृद्धों के फार्म भरवाए –

मुख्यमंत्री ने उज्जैन के शिप्रा नदी में डूबकी लगाने के बाद उत्तर विधानसभा में महाकाल परिसर में कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होने के साथ ही साधु संतो का सम्मान किया । मुख्यमंत्री अपने गृह जिले में सुबह पहुंचे थे वे वार्ड क्रमांक 38 में अपने ही मतदान केंद्र से जनसंपर्क की शुरुआत की। इस दौरान उनका रहवासियों ने स्वागत सत्कार किया जनसंपर्क के दौरान उन्होंने 70 वर्ष से अधिक उम्र वाले प्रकाश पाटनी और 90 वर्ष की कमला पांचाल के घर पहुंचने पर नाती डॉक्टर खुशबू पांचाल अंतर राष्ट्रीय नृत्यांगना ने पुष्प माला पहनाकर उनका स्वागत सत्कार किया। दोनों ही वृद्धजनों का मुख्य मंत्री ने आयुष्मान फार्म भरवाया।

युवाओं से बोले मतदान प्रतिशत बढाया जाए-

जनसंपर्क करते हुए वे भाजपा कार्यालय पर पहुंचे जहां उन्होंने कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को भाजपा की सदस्यता ग्रहण करवाई। इसके बाद उन्होंने नव मतदाता और युवाओं को संबोधित किया। मुख्यमंत्री उत्तर विधानसभा के महाकाल परिसर में कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल हुवे । कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने साधु संतो का पुष्प माला पहनाकर अभिवादन किया । कार्यक्रम में युवाओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मतदान प्रतिशत को बढ़ाने का प्रयास किया जाए।