पंचक्रोशी यात्रा का पहला जत्था रवाना,आयुक्त ने की मुलाकात

उजजैन। पंचक्रोशी यात्रा की शुरूआत दो दिन पहले ही हो गई हैं। इस मान से प्रशासन को अपनी व्यवस्थाएं पांच नहीं आठ दिन के मान से जुटाना होगी। बुधवार को यात्रा के लिए पहला जत्था रवाना हो गया है। रात में ही नगर निगम आयुक्त आशीष पाठक ने यात्रियों से मुलाकात की और जानकारी ली साथ ही उन्होंने नागचंद्रेश्वर मंदिर सहित अन्य व्यवस्थाओं को जांचा है।

मंगलवार रात को पंचकोशी यात्रा व्यवस्था को लेकर निगम आयुक्त आशीष पाठक ने अधिकारियों के साथ नागनाथ की गली स्थित नाग चंदेश्वर मंदिर प्रांगण क्षेत्र का निरीक्षण करते हुए नगर निगम द्वारा की गई व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया। आयुक्त के निर्देश के क्रम में समस्त व्यवस्थाएं पूर्ण कर ली गई है जिसमें यहां मंदिर क्षेत्र में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए टेंट शमियांने की व्यवस्थाएं,साफ सफाई व्यवस्था,विद्युत व्यवस्था, पेयजल व्यवस्था के साथ ही मतदाता जागरूकता हेतु स्वीप गतिविधियों के संदेश भी दिए जा रहे हैं। यात्रियों के रामघाट आ जाने की जानकारी लगने पर  आयुक्त रामघाट निरीक्षण के दौरान पंचक्रोशी यात्रियों से रूबरू हुए उन्होंने महिला यात्रियों से चर्चा करते हुए यात्रा के संबंध में जानकारी भी ली । जिसमें यात्रियों द्वारा बताया गया कि बुधवार को सुबह स्नान पूजन अर्चन करते हुए यात्रा प्रारंभ करेंगे।