कांग्रेस नेता सचिन पायलट बुधवार को उज्जैन आएंगे महाकाल दर्शन करेंगे 

उज्जैन। कांग्रेस के नेता सचिन पायलट बुधवार को उज्जैन आएंगे। जानकारी मिली है कि वे पहले महाकाल दर्शन के लिए जाएंगे। इसके बाद अन्य कार्यक्रमों में भाग लेंगे। पायलट यहां कांग्रेस के पक्ष में चुनाव प्रचार के लिए आ रहे हैं। उनके साथ पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता भी रहेंगे। सचिन पायलट विधायक एवं उज्जैन लोकसभा सीट के प्रत्याशी महेश परमार के पक्ष में यहां चुनाव प्रचार हेतु आ रहे हैं। महाकाल दर्शन के बाद वे सभा     लेंगे।