April 30, 2024

 

टंकणकला शीघ्रलिपि संघ की बैठक में हुआ दरवृद्धि का निर्णय

उज्जैन। महंगाई की मार से हर क्षेत्र बीमार है। हाल ही में मिनरल वाटर वालों ने शहर में दर वृद्धि की थी। अब कंम्प्यूटर टाईपिंग की दरों में भी वृद्धि कर दी गई है। टंकणकला शीघ्रलिपि संघ की बैठक में दरवृद्धि का यह निर्णय लिया गया है। यह दर करीब दुगनी कर दी गई है। पहले एक पेज टाईपिंग के 20-25 रूपए लिए जाते थे अब सीधे 50 रूपए ही लिए जाएंगे।

टंकणकला, शीघ्रलिपि प्रशिक्षण संघ जिला उज्जैन   की महानंदानगर उज्जैन में आयोजित बैठक में कम्प्यूटर टाईपिंग  प्रति पृष्ठ की दरवृद्धि कर 50/- रूपये प्रति पृष्ठ नियत करने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। संघ अध्यक्ष सुधीर जायसवाल के अनुसार कागज, इंक सहित स्पेयर पार्टस के दामों में सतत वृद्धि के चलते अब कम्प्यूटर टाईपिंग की दरवृद्धि आवश्यक प्रतीत हो रही थी इसी आधार पर यह निर्णय लिया गया है। खास बात यह है कि संघ के निर्णय को तत्काल अमल में लाते हुए नई दर वृद्धि को लागू किया गया है। बैठक में संघ सदस्य उपस्थित रहे।