April 30, 2024

मतदान केंद्रों पर व्यवस्थाएं पुखता और समय पूर्व सुनिश्चित हों-आयुक्त

उज्जैन। नगर निगम आयुक्त आशीष पाठक ने मंगलवार को अधिकारियों की समयावधि बैठक ली। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को कहा कि मतदान केंद्रों पर व्यवस्थाएं पुख्‍ता और समय पूर्व सुनिश्चित की जाए। सीएम हेल्प लाईन अन्तर्गत शिकायतों के निराकरण में प्रदेश में प्रथम आने पर उन्होंने सभी को बधाई देते हुए कहा कि उक्त स्तर को बनाए रखा जाए।

आयुक्त श्री पाठक ने सीएम हेल्प लाईन पर प्राप्त शिकायतों के शीघ्र एवं संतोषजनक निराकरण में उज्जैन नगर निगम के सम्पूर्ण प्रदेश में प्रथम स्थान पर आने की अधिकारियों को जानकारी देते हुए होने से सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों बधाई दी ,साथ ही उक्त स्तर को बनाए रखने हेतु निर्देशित किया गया। बैठक में उन्होंने उज्जैन नगर निगम सीमा क्षैत्र के सभी मतदान केन्द्रों पर पेयजल, पथ प्रकाश व्यवस्था सहित निगम से सम्बंधित अन्य समस्त व्यवस्थाओं के पुख्ता प्रबंध किये जाये। इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दास्त नहीं की जायेगी, जिन्हे कार्य के लिए अधिकृत किया गया है सम्बंधित कार्य हेतु वहीं अधिकारी जिम्मेदार होंगे। आपने उपायुक्त एवं झोनल अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने झोन क्षैत्र अन्तर्गत आने वाले मतदान केन्द्रों का निरीक्षण कर वहां निगम द्वारा की जाने वाली व्यवस्थाओं का आंकलन करें यदि कही रगांई पुताई, खिडकी दरवाजे, रैम्प इत्यादि में मरम्मत की आवश्यकता हो तो उसे ठीक करवाया जाए।
समस्त मतदान केन्द्रों पर समस्त मुलभुत सुविधाएं अन्तर्गत महिला एवं पुरूष हेतु पृथक पृथक शौचालय की व्यवस्था, प्रत्येक मतदान केन्द्र पर पेयजल व्यवस्था, पथप्रकाश व्यवस्था, सफाई व्यवस्था, मतदान दल हेतु दरी, गादी, चादर की व्यवस्था, मतदान दलों पर आवश्यता अनुसार रैम्प, व्हिलचैयर, शामियाने इत्यादि व्यवस्था समय पूर्व ही सुनिश्चित कर ली जाए। किसी भी मतदान केन्द्र पर निगम से सम्बंधित कोई भी व्यवस्था अधुरी नहीं रहना चाहिए अन्यथा सम्बंधित अधिकारी के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जावेगी। सम्पत्ति विरूपण कार्यवाही निरंतर जारी रखे, स्वीप गतिविधि अन्तर्गत नागरिकों को मतदान हेतु प्रेरित किये जाने के क्रम में रैली, नुक्कड नाटक इत्यादि गतिविधियां आईईसी के माध्यम से निरंतर की जाए, मतदान केन्द्रों मतदान केन्द्र क्रमांक, मतदान स्थल का नाम, मतदाता संख्या इत्यादि लिखे जाने की कार्यवाही शीघ्र आरंभ की जाए।

टीएल के 89 में से 2 प्रकरण पर ही ध्यान दिया अधिकारियों ने –
टीएल प्रकरणों की समीक्षा के दौरान आयुक्त ने मार्क किये गए प्रकरणों में उचित कार्यवाही नहीं होने से सम्बंधित अधिकारियों के विरूद्ध नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि यह रवैया बिल्कुल भी ठीक नहीं है मैरे द्वारा अत्यंत आवश्यक प्रकरणों को ही टीएल मार्क किया जाता है। विगत तीन माह में मेरे द्वारा केवल 89 टील ही मार्क की गई है परंतु एक दो प्ररकणों को छोड कर किसी भी अधिकारी द्वार टीएल प्रकरणों पर ध्यान नहीं दिया गया। आगामी टीएल बैठक में यदि यही स्थति रही तो सम्बंधित अधिकारी के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जाएगी। सम्बंधित अधिकारी टीएल प्रकरणों को प्राथमिकता में लेकर उसका निराकरण किया जाना सुनिश्चित करें।

रूटिन कार्य में नागरिकों को समस्या न आए-
आयुक्त ने निगम से सम्बंधित कार्यो नामांकन प्रकरणों, जन्ममृत्य प्रमाण पत्र, लीज प्रकरण, सम्पत्तिकर इत्यादि आवश्यक कार्यो की जानकारी प्राप्त करते हुए कहा कि इन सभी कार्यो पर आचार संहिता का कोई प्रभाव नहीं पड़ता है। यह कार्य रूटिन प्रक्रिया के तहत निरंतर चलते रहना चाहिए तथा आम नागरिकों को किसी भी प्रकार की समस्या नहीं आनी चाहिए।

पंचक्रोशी व्यवस्था की समीक्षा-
बैठक में आयुक्त ने 3 अप्रेल से आरंभ हो रही पंचक्रोशी यात्रा अन्तर्गत निगम द्वारा की जाने वाली व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की गई। सम्बंधित झोनल अधिकारियों द्वारा बताया गया कि पंचक्रोशी मार्ग पर पेंचवर्क का कार्य किया जा रहा है। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि पंचक्रोशी यात्रा के द्वारा जो भी परम्परागत व्यवस्थाएं श्रृद्धालुओं की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए निगम द्वारा की जाती है वे समस्त व्यवस्था समय पूर्व की जाए।