April 30, 2024

-चार एकल एवं दो संयुक्‍त शील्ड मिली

उज्जैन।पश्चिम रेलवे महाप्रबंधक अशोक कुमार मिश्र ने वर्ष 2023-2024 के लिए विभिन्‍न विभागों एवं उत्‍पादन इकाइयों/कारखानों द्वारा किए गए कार्यों के लिए कार्य कुशलता शील्‍ड तथा महाप्रबंधक कार्यकुशलता शील्‍ड का वितरण किया गया।  इस वर्ष रतलाम मंडल को विभिन्‍न क्षेत्रों में उत्‍कृष्‍ट उपलब्धि के लिए कुल छ: कार्य कुशलता शील्‍ड प्रदान किया गया जिसमें चार एकल एवं दो संयुक्‍त रूप से प्रदान किया गया।

जनसंपर्क अधिकारी रतलाम मंडल खेमराज मीणा ने बताया कि महाप्रबंधक पश्चिम रेलवे ने  रतलाम मंडल को लेखा, परिचालन, स्‍टोर तथा सर्वे एवं निर्माण विभाग के लिए एकल रूप में शील्ड प्रदान की गई । कॉमर्शियल विभाग की शील्‍ड रतलाम एवं मुम्‍बई सेंट्रल को संयुक्‍त रूप से प्रदान किया गया जिसमें प्रथम छ: महीना मुम्‍बई सेंट्रल के पास रहेगा। इसी प्रकार एनर्जी एफिसिएंसी शील्‍ड रतलाम एवं भावनगर मंडल को संयुक्‍त रूप से प्रदान किया गया जिसमें प्रथम छ: महीना रतलाम मंडल के पास रहेगा। मंडल को छ: शील्‍ड मिलने पर मंडल रेल प्रबंधक रजनीश कुमार ने मंडल के अधिकारियो एवं कर्मचारियों को बधाई दी।