April 30, 2024

कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं एवं मांगों पर विचार विमर्श
उज्जैन। भारतीय डाक कर्मचारी संघ मालवा संभाग उज्जैन का 25 वां संयुक्त संभागीय अधिवेशन सुराना पैलेस दशहरा मैदान उज्जैन में सम्पन्न हुआ। अधिवेशन की अध्यक्षता शिवचरण शर्मा वरिष्ठ अभिभाषक एवं पूर्व अध्यक्ष भारतीय मजदूर संघ ने की। अधिवेशन का उदघाटन भारतीय मजदूर संघ विभाग प्रमुख सतीश शर्मा ने किया।

मुकेश त्रिपाठी संभागीय सचिव भारतीय डाक कर्मचारी संघ वर्ग-3 ने बताया कि अधिवेशन में कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं एवं मांगों पर विचार विमर्श किया गया। अधिवेशन के मुख्य अतिथि भारतीय डाक कर्मचारी संघ वर्ग-3 के प्रांतीय सचिव जुझार सिंह राजपूत एवं पोस्टमैन एवं एमटीएस सवंर्ग के प्रांतीय सचिव मुकेश विश्वकर्मा एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में किशन सिंह शेखावत अध्यक्ष भारतीय मजदूर संघ जिला उज्जैन एवं भारतीय डाक कर्मचारी संघ के संभागीय अध्यक्ष एस.एन. झा उपस्थित रहें। अधिवेशन में विशेषकर ओल्ड पेंशन स्कीम, अनुकम्पा नियुक्ति आदि विषयों पर चर्चा की गई। अधिवेशन में अगले द्विवार्षिक कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें भारतीय डाक कर्मचारी संघ वर्ग-3 के अध्यक्ष पद के लिए बालूसिंह पडियार, सचिव मुकेश त्रिपाठी एवं भारतीय डाक कर्मचारी संघ वर्ग पोस्टमैन एवं एमटीएस के अध्यक्ष पद के लिए अशोक शर्मा, सचिव भूपेन्द्र मालवीय तथा भारतीय ग्रामीण डाक कर्मचारी संघ के अध्यक्ष पद के लिए चंपालाल शर्मा, सचिव पद के लिए संजय शर्मा का चयन किया गया। अधिवेशन में संघ के नये सदस्यों का स्वागत किया गया एवं सेवानिवृत्त कर्मचारियों का सम्मान किया गया। कार्यकम में संघ के क्षेत्रीय सचिव अनिल शर्मा, भूपेन्द्र मालवीय इंदौर संभाग के संभागीय सचिव प्रेम रावत, सीहोर संभाग के सचिव विनोद त्यागी का भी स्वागत किया गया। संचालन नवीन कुमार ने किया। आभार विजय पंत ने माना। अधिवेशन को सफल बनाने में निर्मल पोरवाल, अभिषेक कुमार, कौशल वर्मा, रविन्द्र मूले, अविनाश मूले का विशेष सहयोग रहा।