भाजपा की महिला मोर्चा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने किया जनसंपर्क

महिदपुर। हिन्दु नववर्ष 2081 तथा नवरात्री पर्व को लेकर लोक सभा जनसंपर्क अभियान में बुधवार को संध्या अनिल फिरोजिया के द्वारा महिला मोर्चा के पदाधिकारियों पूर्व महापोर उज्जैन एवं महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष मीन जोनवाल, यशोदा बैरागी जिला कार्यकारिणी सदस्य, विनीता शर्मा जिला उपाध्यक्ष,प्रियंो शर्मा महामंत्री जिला उज्जैन भाजपा महिला मोर्चा आदि महिला मोर्चा कार्यकतार्ओं के साथ भाजपा नगर मंड़ल अध्यक्ष उमा पाण्डें के निवास पर पहुॅचा गया जहॉ पर उपस्थित वार्ड की महिलाओं एवं महिला मोर्चा कार्यकतार्ओं के द्वारा उज्जैन से आई हुई मुख्य अतिथि संध्या अनिल फिरोजिया तथा महिला मोर्चा पदाधिकारी अतिथियों का भव्य स्वागत किया गया उसके बाद संध्या अनिल फिरोजिया के द्वारा भारत माता की छवी पर पुष्पमालाऐं अर्पितकर दीप प्रज्जवलन किया गया तथा नगर जनसंपर्क अभियान का शुभारंभ किया गया। जानकारी देते हुए भाजपा नगर मीड़िया प्रभारी ओम सोनी के द्वारा बताया गया कि नगर जनसंपर्क शुभारंभ पर संध्या फिरोजिया के द्वारा उपस्थित बुजुर्ग महिलाओं से संपन्न होने जा रहे लोकसभा चुनावों में भाजपा की विजयश्री का आर्शिवाद लिया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं को भाजपा के शासनकाल की उपलब्ध्यिों की जानकारी के पेंपलेट भी वितरित किये गये तथा घर घर संपर्ककर महिलाओं के द्वारा अबकी बार 400 पार का नारा बुलंद किया गया। इस अवसर पर भाजपा नगर मंड़ल अध्यक्ष उमा पाण्डे, जिला मंत्री अन्नु परमार, पुष्पा ठक्क्र, ज्योति कुमावत, पार्षद तरुणा सोनगरा, राजेश सोनगरा आदि सहित महिला मोर्चा कार्यकर्ता तथा महिलाऐं उपस्थित रही।