खुदा की बारगाह में झूके हजारों सिर, ईदगाह पर हुई विशेष नमाज

शाजापुर। पवित्र माह रमजान के समापन के बाद मुस्लिम समाज ने ईदुल फितर का त्यौहार मनाया और ईदगाह पहुंचकर विशेष नमाज अदा कर देश में अमनो-अमान की दुआएं कीं। बुधवार को चांद के दीदार के साथ ही ईद की खुशियां परवान चढ?ें लगीं थीं और बच्चों के साथ बड़ों में खासा उत्साह दिखा। वहीं गुरुवार सुबह गिरवर स्थित ईदगाह मैदान पर सभी उम्र के लोगों ने एक साथ नमाज अदा कर रब्बे कायनात का शुक्रिया अदा किया और इसके बाद एक-दूसरे के गले मिलकर ईद की शुभकामनाएं दीं। ईद की विशेष नमाज हाफिज अब्दुल गफ्फार साहब ने पढ़ाई। इसीके साथ ईद की शुभकामना देने के लिए कांग्रेस नेता हुकुमसिंह कराड़ा, कलेक्टर ऋजु बाफना, पुलिस अधीक्षक यशपालसिंह राजपूत सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी ईदगाह मैदान पर पहुंचे और समाज के लोगों को ईद की मुबारकबाद पेश की। इस दौरान हाफिज अब्दुल गफ्फार साहब, काजी मोहसीनउल्लाह, काजी ऐहसानउल्लाह, नायब काजी रहमतुल्लाह सहित समाज के वरिष्ठों का साफा बांधकर स्वागत सम्मान किया गया।
सुसनेर। .ईद-उल-फितर पर गुरूवार को ईदगाह में नमाज पढ़कर अल्लाह की इबादत की गई। अमन चौन की दुआ के लिए अनेक हाथ उठे तो वहीं सभी ने एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की बधाई भी दी। ईद पर ईदगाह व मस्जिदों में रौनक देखने को मिली। नगर के इतवारिया बाजार स्थित ईदगाह में सुबह से ही चहल पहल बनी रही। ईदगाह के बाहर फुटकर दुकानें भी लगी रही। जहां से बच्चों ने खिलौनों की खरीदारी की। तीस दिन की इबादत के बाद रमजान गुजरने का अफसोस था तो ईद की मिठास भी समाजजनो के चेहरो पर नजर आई। इतवारिया बाजार क्षेत्र स्थित ईदगार पर सुबह 9 बजकर 15 मिनिट पर समाजजो ने ईद की विशेष नमाज अता की। समाजजनो ने नमाज के दौरान खुदा से देश में अमन- चैन की दुआ मांगी। ईद की नमाज हाफिज अब्दुल करीम साहब शाही जामा मज्जिद के पेश इमाम के द्ववारा अता करवाई गई।
तराना। गुरुवार को ईद का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।काजी चौक स्थित जामा मस्जिद से जुलूस निकाला गया। जिसका प्रमुख मार्गों पर विभिन्न मंचो से स्वागत किया गया। मालिखेड़ी रोड़ स्तिथ ईदगाह पर शहर काजी सफीउल्लाह ने ईद की नमाज अदा के कराई। शहर।काजी ने कहा कि मुल्क में अमन चैन ओर शांति रहे, सभी एक दूसरे के धर्म का सम्मान करें।युवा अपना ध्यान शिक्षा पर दे। समाजिक बुराइयां नशा आदि से दूर रहे।
जगोटी। पृथ्वी पर अनेकों धर्म है, हमारा देश विविध संस्कृति से ओतप्रोत है विभिन्न त्योहार हमें ऊर्जा व प्रसन्नता देते हुए प्रेम व सद्भावना के लिए प्रेरित करते हैं यहीं भारतीय संस्कृति की खूबी है। उक्त उद्गार जिला कांग्रेस कमेटी महामंत्री अनन्त शर्मा ने ईद मिलन समारोह में व्यक्त किए। जिला कांग्रेस सेवादल ग्रामीण द्वारा आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला अध्यक्ष डा चैनसिह चौधरी ने कहा भारत में विभिन्न धर्मों का समावेश है सभी धर्म व उनसे जुड़े पर्व हमें एकता, भाईचारे व राष्ट्र के प्रति प्रेम का संदेश देते हैं। इस अवसर पर मुस्लिम समाज के वरिष्ठ कालू खां पठान, मोहम्मद शफी,असलम मुल्तानी, सलमान शेख का साफा बांधकर पुष्पहारों से स्वागत कांग्रेस के पूर्व मंडलम अध्यक्ष रामसिंह काका चौधरी, मनोज शर्मा पिपल्या हर्जी,बंटी चौहान, आदेश तिवारी,राधेश्याम डाबी ने किया। उक्त जानकारी सेवादल के मीडिया प्रभारी अर्जुन शर्मा ने दी।
ब्यावरा/राजगढ़। शहर की आधा दर्जन मस्जिदों सहित कृषि उपज मंडी स्थित ईदुल-फितर के मौके पर ईदगाह मस्जिद में ईद की नमाज अदा की गई। हजारों मुस्लिम बंधुओ ने एक साथ नमाज पड़ी और समाज के लोगों ने देश की सुख समृद्धि और शांति व्यवस्था केलिए दुआ मांगी। अहल सुबह से ही मुस्लिम समाज के लोग नमाज अदा करने ईदगाह पहुंच गए और नमाज के बाद सभी ने एक दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी। मेहमानों को मुस्लिम समुदाय के लोगों ने घरों पर सेवईया से मुंह मीठा कराया। घर आए मेहमानों और बच्चों को इदी बांटी गई। इस्लाम के पांच बुनियादी स्तंभों में से रमजान के रोजे एक स्तंभ है। रमजान इस्लामी कैलेंडर का नवा महीना होता है। रमजान महीने की 27 वी की रात शब कद्र को कुरान नाजिल हुआ था। रमजान में तरावीह की नमाज पढ़ने कुरान पढ़ने अपनी तथा अपने समाज व देश की तरक्की के लिए अल्लाह से दुआ करने जरूरतमंद की मदद करने और हर नेक काम करने वाला महीना रमजान होता है। जो 30 दिन अल्लाह की बंदगी के लिए बंदों को परीक्षा बतौर लेते है। ईद का यह त्यौहार अमन और भाईचारे का संदेश देता है।