इंदौर में लव जिहाद : महिला से सादिक बोला 5 गोलियां मारूंगा

 

 

मतांतरण के लिए बनाया दबाव, नहीं खाने देता था प्रसाद, इंस्टाग्राम पर गोली मारने की धमकी, गिरफ्तार

इंदौर। कनाड़िया पुलिस ने लव जिहाद के आरोपी सादिक खान को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी रीयल एस्टेट कारोबारी पत्नी को मतांतरण के लिए धमकाता था। इंस्टाग्राम, फेसबुक पर मैसेज कर गोली मारने की धमकियां भी दे रहा था। महिला ने 20 लाख रुपये मांगने का भी आरोप लगाया है।
झलारिया क्षेत्र में रहने वाली महिला से सादिक खान की 16 साल पूर्व दोस्ती हुई थी। इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने आई पीड़िता सादिक के आटो रिक्शा से ही आती-जाती थी। सादिक ने उसका ब्रेनवाश किया और बीमार पिता की मेडिकल रिपोर्ट और बहनों से मिलवाने के बहाने घर ले गया। आरोपी ने युवती को पत्नी के रूप में घर और रुम लेकर रखा। उनके चार बच्चे भी हुए।
आरोपी ने महिला पर धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाना शुरू कर दिया। कहा कि पूजा (हिंदू रीति) करने, तिलक लगाने और मौली बांधने पर प्रतिबंध लगाया और टुकड़े-टुकड़े करने की धमकी दी। हिंदुओं के घरों में पानी पीने पर कहा कि जन्नत नसीब नहीं होगी। पीड़िता जब भी मंदिर जाती प्रसाद नहीं खाने देता था। कहता था कि डस्टबिन में फेंक दिया करो। चार साल पूर्व प्रताड़ना असहनीय हुई तो महिला अलग हो गई।

इंस्टाग्राम-फेसबुक पर फोटो डाल कर बोला – पांच गोलियां मारुंगा

आरोपी ने महिला को धमकाना शुरू किया। कईं बार तो बंदूक लेकर घर और आफिस आ गया। महिला को गार्ड तैनात करने पड़े। थाना में शिकायत की लेकिन समझौता कर लिया। इसके बाद उसने इंस्टाग्राम और फेसबुक पर धमकी भरे मैसेज किए।
हथियारों के साथ फोटो डाले। कुछ दिनों पूर्व बेटी को भी मैसेज भेजे। भंवरकुआं में हुए गोलीकांड(लव ट्रांयगल) के बारे में लिखा कि लड़के ने तीन गोलियां मारी हैं। मैं तो पांच गोलियां मारुंगा। महिला का आरोप है कि सादिक 20 लाख रुपये भी मांग रहा था। महिला रीयल इस्टेट का काम करती है। उसने संयुक्त मकान खरीदा था। सादिक मकान के लिए रुपये मांग रहा है।