गुड़ी पड़वा मराठी वर्ग में बड़े ही धूमधाम से मनाया जाएगा

दैनिक अवन्तिका इंदौर

गुड़ी पड़वा का पर्व हर साल हिंदू नववर्ष चैत्र महीने की प्रतिपदा पर मनाया जाता है। इस दिन को उदागि भी कहा जाता है। नववर्ष 2024 गुड़ी पड़वा 9 अप्रैल को आ रही है, इस दिन भगवान विष्णु के साथ ब्रह्माजी का पूजन किया जाता है। यह पर्व मराठी वर्ग में बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। उदया तिथि के अनुसार, गुड़ी पड़वा का त्योहार 9 अप्रैल मंगलवार को मनाया जाएगा। पौराणिक कथाओं के अनुसार, गुड़ी पड़वा का त्योहार संसार की रचना के रूप में मनाया जाता है। महाराष्ट्र में गुड़ी पड़वा मनाने के पीछे एक कारण मराठा शासक छत्रपति शिवाजी महाराज की युद्ध में विजय से भी जुड़ा है। इस दिन समाजजन घरों में गुड़ी लगाते हैं और उसे फूलों से सजाया जाता है। इस बात का भी ध्यान रखा जाता है कि गुड़ी को थोड़ा झुकाकर रखा जाए। इस दिन श्रीखंड और गुड़ के सेवन का भी खास महत्त्व है। गुड़ी पड़वा के दिन घरों में मीठी रोटी बनाई जाती है, जिसे पूरन पोली भी कहते हैं।

You may have missed