खंती में गिरी परीमाता के मंदिर जा रहे ग्रामीणों की ट्रेक्टर-ट्राली -ग्राम नारायणा मार्ग पर हादसा, 12 से अधिक घायल

(उज्जैन) छीतरदेवी परी माता के दर्शन करने जा रहे ग्रामीणों की ट्रेक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर खंती में जा गिरी। ग्राम नारायणा मार्ग पर हुई घटना में 12 से अधिक महिला-बच्चे घायल हुए है। जिन्हे उपचार के लिये महिदपुर-उज्जैन जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। पुलिस ने मामले में ट्रेक्टर चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का प्रकरण दर्ज किया है।महिदपुर थाना पुलिस ने बताया कि शनिवार को ग्राम नारायणा आम रोड पर ट्रेक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर खंती में जा गिरी थी। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। ग्रामीणों की मदद से घायलों को बाहर निकाला गया और महिदपुर शासकीय अस्पताल भेजा गया। जहां सामने आया कि 12 से अधिक महिला-बच्चे घायल है। सभी ग्राम डोंगला के रहने वाले है और छीतरदेवी परी माता मंदिर दर्शन करने जा रहे थे। पुलिस के अनुसार घायलों में रामभारती, कमलाबाई, अंतरबाई, कविता, अर्पिता, गंगाबाई, जस्सुबाई, लक्की, सावित्रीबाई, पवित्राबाई, भागवंताबाई और रितिका शामिल है। जिसमें से कुछ को उपचार के लिये जिला अस्पताल रैफर किया गया है। ट्रेक्टर करण पिता हीरापुरी गोस्वामी चला रहा था। जिसके खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाकर लोगों की जान जोखिम में डालने का प्रकरण दर्ज किया गया है। क्रेन की मदद से निकाली ट्रेक्टर-ट्राली
ट्रेक्टर-ट्राली के खंती में गिरने की खबर मिलते ही अनुविभागीय राजस्व अधिकारी अजय हिंगे अस्पताल पहुंच गये थे। वहीं पुलिस ने मौके पर जेसीबी बुलाकर ट्रेक्टर-ट्राली को खंती से बाहर निकाला और थाने पर लाकर खड़ा किया। दुर्घटना के बाद नारायणा मार्ग पर आसपास के ग्रामीणों और गुजरने वाले लोगों की भीड़ जमा हो गई थी। जिसके चलते कुछ देर के लिये यातायात बाधित बना रहा।