ज्वेलरी से अज्ञात चोर दिनदहाड़े सोने की बालिया चुरा ले गया

ब्यावरा। राजगढ़ जिले में आगरा मुंबई और जयपुर जबलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बसे ब्यावरा शहर में दिनदहाड़े हो रही चोरी लूट डकैती की घटनाओं ने जहाँ लोगों का जीना हराम कर दिया वही स्थानीय पुलिस प्रशासन के लिए एक बहुत बड़ी चुनौती भी बन गई है। शहर की मुख्य बाजार में मेसर्स शंकर दयाल दिलीप कुमार सर्राफ की दुकान से दो अज्ञात चोर दिन दहाड़े सोने चांदी के आभूषणों को देखते देखते करीब साठ सत्तर ग्राम सोने की बालिया चुरा कर ले गया। सोने की बालियां चुराने वाला शातिर चोर अपने एक अन्य साथी की बाइक पर बैठकर रफूचक्कर होते हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। पुलिस ने उक्त अज्ञात चोरों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर शातिर चोरों की सरगर्मी से तलाश जारी कर दी। फिलहाल शहर में हो रही इन चोरियों की वारदात ने पुलिस प्रशासन की नींद उड़ा कर रख दी।