तेरस से शुरू हो जाएगी गेर निकलना, पहली गेर सिद्धवट की

दैनिक अवन्तिका उज्जैन

उज्जैन में वैसे तो होली पर्व से ही ब्राह्मण समाजों की परंपरागत गेर निकलना शुरू हो जाती है। लेकिन बड़ी गेर तेरस से निकलना शुरू होगी। पहली गेर 6 अप्रैल को भैरवगढ़ से सिद्धवट की निकलेगा।
सिद्धवट मंदिर के पुजारी सुधीर चतुर्वेदी ने बताया कि गेर शाम 7 बजे भगवान सिद्धनाथ की आरती के पश्चात शुरू होगी जो महेंद्र मार्ग, माणक चौक, जेल चौराहा, बृजपुरा से घूमकर सिद्धनाथ मंदिर पर पहुंचकर समाप्त होगी। गेर में अखाड़ा, बैंड, बग्गी, घोड़े, भगवान सिद्धनाथ की पालकी रहेगी। बड़ी संख्या में क्षेत्र के नागरिक गेर में शामिल होंगे। गेर को सफल बनाने का अनुरोध सुरेंद्र चतुवेर्दी, राजेश पुजारी, उपेंद्र पुजारी, सुधीर पंडया, हेमंत शास्त्री, विमलेश शास्त्री, दिलीप त्रिवेदी, जीवन शर्मा, रवि भट्ट, पूर्व पार्षद संजय कोरट आदि ने किया है। सिद्धवट के बाद चौदस को कार्तिक से गुर्जरगौड़ ब्राह्मण समाज की गेर शाम 6 बजे से नगर में निकलेगी। इसके बाद गुड़ी पड़वा पर सिंहपुरी से गुर्जरगौड़ ब्राह्मण समाज और भागसीपुरा से औदिच्य ब्राह्मण समाज की गेर निकलेगी। गेर में हजारों ब्राह्मणों के साथ शौर्य का प्रदर्शन करते गुरु मंडली के अखाड़े देखने लायक होंगे।