महाकाल के पुजारियों से बोले कलेक्टर- गलत जानकारी देने वालों पर कार्रवाई करें

एक्ट की जांच करवा रहे, मंदिर की प्रतिष्ठा धूमिल नहीं होने देंगे

दैनिक अवन्तिका उज्जैन

महकाल मंदिर के पंडे-पुजारियों से उज्जैन कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने कहा है कि मंदिर से जुड़ी कोई भी गलत जानकारी देने वाले लोगों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। हम मंदिर एक्ट की जांच करा रहे हैं। इसके बाद मंदिर की छवि धुमिल करने वालों पर कार्रवाई भी करेंगे।

कलेक्टर सिंह ने कहा मंदिर की प्रतिष्ठा को धुमिल नहीं होने दिया जाएगा। उल्लेखनीय है कि महाकाल मंदिर के पुजारी-पुरोहितों के एक प्रतिनिधि मंडल ने कलेक्टर से मिलकर गत दिवस सारिका गुरु और जयराज चौबे के द्वारा मंदिर में पंडे-पुजारियों एवं प्रतिनिधियों को लेकर समाचार पत्रों में गलत जानकारी प्रसारित करवाई थी जिसका खंडन करते हुए पंडे-पुजारियों ने कलेक्टर को मंदिर एक्ट व हाईकोर्ट के निर्देश अनुसार उपविधि बनाकर प्रतिनिधियों, सेवकों आदि की नियुक्ति संंबंधी जानकारी दी थी। प्रतिनिधि मंडल में मंदिर समिति सदस्य पुजारी प्रदीप गुरु, राम पुजारी, राजेश पुजारी, बबलू गुरु, संजय पुजारी, अर्पित पुजारी, पुरोहित दीपक गुरु, आदेश गुरु, रूपम गुरु, लोकेश व्यास सहित बड़ी संख्या में मंदिर के पंडे-पुजारी मौजूद थे।