भाजपा कार्यकर्ता मतदाता के घर- घर जाकर कल्याणकारी योजनाओं की दे जानकारी

सुसनेर। विधानसभा अंतर्गत गांव मोडी में गुरुवार को भाजपा कीशक्ति केंद्र के कार्यकर्ताओ की बैठक आयोजित की गई। जिसमे भाजपा सांसद प्रत्याशी रोडमल नागर ने पाटीदार धर्मशाला में आयोजित शक्ति केंद्र मोडी के कार्यकर्ताओ की बैठक में शामिल हुए। जहां पर नागर ने कार्यकतार्ओं को संबोधित कर मोडी शक्ति केंद्र के सभी आठ बुथो पर भाजपा को मजबूती से जिताने के लिए बुथ के प्रत्येक मतदाता एवं घर घर जाकर हितग्राहियों से संपर्क करने को कहा। साथ ही नागर ने सभी मतदान केंद्र पर साढ़े तीन सौ से अधिक मतों से भाजपा का जिताने का लक्ष्य कार्यकर्ताऔ को दिया। सांसद नागर ने बैठक में उपस्थित कार्यकतार्ओं से संगठन एवं नमो ऐप भी डाउनलोड करवाया। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष चिंतामण राठौर, जिला महामंत्री डा गजेन्द्र सिंह चद्रावत, जिला मंत्री गिरिजाशंकर राठौर,मंडल अध्यक्ष सजनसिह कलारिया, मंडल महामंत्री पवन शर्मा, पिछडा मोर्चा मंडल अध्यक्ष बजरंग पाटीदार, अजजा मोर्चा मंडल अध्यक्ष गोपाल भिलाला, सोयत मंडल अध्यक्ष मोहनसिंह गुदलावदा , जिला मिडिया प्रभारी मुकेश हरदेनिया,देवकरण मीणा सहित शक्ति केंद्र के आठो बुथो अध्यक्ष, बुथ महामंत्री, पन्ना प्रमुख एवं कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।
संचालन मांगीलाल सोनी ने किया एवं आभार पालक भैरूलाल मीणा ने माना।

You may have missed