दोनों बहनों को बीवी बनाकर रखूंगा, हमारे धर्म में सब जायज, अब फरहान को ढूंढ रही पुलिस

इंदौर। भंवरकुआं थाना पुलिस ने एक छात्रा की शिकायत पर फरहान खान के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपी छात्रा को परेशान कर रहा था और उसके फोटो इंटरनेट मीडिया पर जारी करने की धमकी देता था। छात्रा की बहन द्वारा विरोध करने पर आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया और कहा कि तुम दोनों को पत्नी बना लूंगा। मुस्लिम धर्म में दो पत्नियां रखना जायज है।
टीआई राजकुमार यादव के मुताबिक, पीड़ित छात्रा मूलत: नरसिंहपुर की रहने वाली है और फिलहाल खंडवा रोड़ पर रह कर पढ़ाई कर रही है। आरोपी फरहान भी नरसिंहपुर का रहने वाला है। छात्रा की छोटी बहन से स्कूल में पढ़ने के कारण जान पहचान हो गई थी। वर्ग विशेष का होने के कारण छात्रा की बड़ी बहन इसका विरोध कर रही थी।

बड़ी बहन को दी धमकी

छात्रा की बड़ी बहन ने फरहान को कईं बार समझाया और कहा कि उसकी बहन से दूरी बना ले। उसका आरोप है कि फरहान ने धमकाया और कहा कि वह छात्रा से दोस्ती नहीं तोड़ेगा। छात्रा की बड़ी बहन से कहा कि मैं तुझसे भी शादी कर लूंगा। दोनों को पत्नी बना कर रख लूंगा। मुस्लिम धर्म में दो पत्नियां रखना जायज है।