इंदौर में तीन घंटे देरी से डेढ घंटे चली भाजपा अध्यक्ष नड्डा की समीक्षा बैठक

 

अति आत्मविश्वास से बचें, जुलूस, रैलियों से कुछ नहीं होगा, बूथस्तर पर काम करें

इंदौर। भाजपा क्लस्टर की बुधवार शाम हुई समीक्षा बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दिया।
उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को अति आत्मविश्वास से बचने को कहा। नड्डा बोले कि यह बात सही है कि कांग्रेस कहीं भी मजबूत स्थिति में नहीं है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि हम अति आत्मविश्वास में आ जाएं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी प्रतिदिन 16 से 18 घंटे काम करते हैं। चुनाव प्रचार करते हैं। हम भी पार्टी के लिए 16 से 18 घंटे काम करें। हमें कार्यकर्ताओं और मतदाताओं से जीवंत संपर्क रखना है।
बैठक दोपहर तीन बजे शुरू होनी थी, लेकिन यह साढ़े तीन घंटा देरी से शाम करीब साढ़े छह बजे शुरू हुई। नड्डा ने कहा कि हमें खेल संगठन, सामाजिक संगठन, युवा मतदाताओं को पार्टी से जोड़ना है। अगर हम यह कर लेंगे तो हमारी प्रचंड जीत निश्चित है। उन्होंने महिला मोर्चा के पदाधिकारियों से कहा कि कि आप छोटे-छोटे महिला संगठनों से संपर्क करें। महिला संगठनों की सदस्यों को मोर्चे से जोड़ने का काम करना है।

ये हैं जीत के मंत्र

प्रत्येक बूथ को महत्वपूर्ण मानकर तैयारी करें। हारे बूथों पर विशेष ध्यान दिया जाए।जीत के अंतर को बढ़ाने के पूरे प्रयास किए जाएं।
हर बूथ पर 370 नए मतदाताओं को पार्टी से जोड़ा जाए। इसके लिए माइक्रो मैनेजमेंट किया जाए।