May 1, 2024

सीएम मोहन यादव ऐतिहासिक गेर में हुए शामिल

इंदौर। 78 साल पुरानी परंपरा को निभाते हुए आज शहरवासी रंगपंचमी पर गेर में रंगों से सराबोर हुए। सुबह 10 से रंगों का जादू बिखर रहा है। यह पहला मौका है जब गेर में प्रदेश के मुख्यमंत्री भी शामिल हुए। मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव आज नृसिंह बाजार में बद्रीनारायण मंदिर में आरती-पूजन कर हिंद रक्षक की फाग यात्रा में शामिल हुए। यात्रा में शामिल आराध्य के रथ को भी खींचा। इसके बाद मुख्यमंत्री संगम कार्नर की गेर में शामिल होकर शहरवासियों पर गुलाल व पिचकारी से रंगों की बौछार करेंगे।
मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव आज
प्रातः 10:45 बजे इंदौर एयरपोर्ट पहुंचे। राधा कृष्ण फाग यात्रा नरसिंह बाजार से गोराकुंड या सुभाष चौक तक और संगम कॉर्नर गेर गोराकुंड या सुभाष चौक से राजवाड़ा तक पहुंचेंगे। दोपहर में भोपाल के लिए रवाना हो जाएंगे।