April 27, 2024

 

इंदौर। अवैध संबंधों के शक के चलते पत्नी की हत्या कर पति खुद ही थाने पहुंच गया। भागीरथपुरा में एक दिव्यांग मिस्त्री की गले में चाकू मारकर हत्या कर दी गई।
बाणगंगा टीआई लोकेशसिंह भदौरिया के अनुसार घटना रेड़वाल कालोनी भागीरथपुरा की है। 42 वर्षीय धर्मेश पुत्र फूलसिंह यादव मकान बनाने का काम करता था। कालोनी में रहने वाली रीना भी धर्मेश के साथ मजदूरी करती थी। रीना मूलत: कोटा (राजस्थान) की रहने वाली है। उसका पति संजू उर्फ संजीव बुलेंदा भी फैक्टरी में हेल्पर है।

दो-तीन साल से घर आना-जाना था

दो-तीन साल से धर्मेश का रीना के घर आना-जाना था। संजीव को शक था कि उसके पत्नी से अवैध संबंध है। रविवार को संजीव ने धर्मेश को इलाज के बहाने बुलाया और चाकू मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद संजीव खुद थाने पहुंचा और कहा कि उसने धर्मेश की हत्या की है। पुलिस उसे घटना स्थल पर ले गई जहां पर धर्मेश का शव मिला।

रिश्ते में आ रही थी दूरी

एडीसीपी जोन-3 रामस्नेही मिश्रा के मुताबिक, धर्मेश को दो महीने से लकवा हो गया था। संजीव और रीना ने उसे इलाज के लिए भादवा माता ले जाने के लिए बुलाया था। संजीव ने रीना को धर्मेश के घर भेज दिया था। पूछताछ में उसने बताया कि धर्मेश के कारण पत्नी उस पर ध्यान नहीं दे रही थी। पति-पत्नी के रिश्तों में दूरी आ रही थी।