गति अवरोधक बना जानलेवा

भौंरासा। गांव कुलाला में 53 लाख की लागत से जो मुख्य मार्ग सीसी रोड़ बना है।उसी पर एक गति अवरोधक बना है जो कि अब जान लेवा बन गया है।इससे आए दिन वाहन चालक हादसे का शिकार हो रहे है।सोमवार को एक मोटरसाइकिल चालक एक बड़े हादसे का शिकार हो गए,एक पेर में चोट आई।आए दिन वाहन चालक गिरते रहते है।इस और कोई भी गांव के जनप्रतिनिधियों का ध्यान नही है।इसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहे है।ग्रामीणों ने जल्द ही इस समस्या को हल करने का आग्रह किया।