कूनो नेशनल पार्क में चीता गामिनी ने 5 शावकों को जन्मा, संख्या हुई 26

दैनिक अवन्तिका श्योपुर

श्योपुर स्थित कूनों नेशनल पार्क में एक बार फिर खुशखबरी आई है, यहां पर चीता गामिनी ने पांच शावकों को जन्म दिया है। इन शावकों के जन्म के बाद चीतों की संख्या 26 हो गई है।
इस मौके पर केन्द्रीय वनमंत्री भूपेन्द्र यादव ने लिखा कि हाईफाई कूनों में दक्षिण अफ्रीका के त्वालु कालाहारी रिजर्व से लाई गई माता चीता गामिनी ने पांच वर्ष की उम्र में पांच शावकों को जन्म दिया है। इससे भारत में जन्मे शावकों की संख्या 13 हो गई है। यह भारतीय धरती पर चौथा चीता वंश है व दक्षिण अफ्रीका से लाया गया चीता का यह पहला वंश है। उन्होने सभी को बधाई दी है, खासतौर पर वन अधिकारियों, पशु चिकित्सकों, फील्ड स्टाफ टीम को, जिन्होने चीतों के लिए तनावमुक्त वातावरण सुनिश्चित किया है। कूनो नेशनल पार्क में शावकों सहित चीतों की संख्या अब 26 हो गई है।