रोकी गई 5 सीट के 5 गणित—-

MH
उज्जैन में मुख्यमंत्री की राय से तय होगा भाजपा का लोकसभा प्रत्याशी

इंदौर से शंकर लालवानी, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, निशांत खरे , जीतू जिराती माने जा रहे प्रबल दावेदार

भोपाल। मध्य प्रदेश की 29 लोकसभा सीटों में पांच पर अभी निर्णय नहीं हो पाया है। इनमें मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव के गृह जिले उज्जैन और कांग्रेस का गढ़ मानी जाने वाली छिंदवाड़ा लाेकसभा सीट भी शामिल है।

जहां से मोदी ने आगाज किया
वहीं का टिकट बदल दिया

जिन 5 सीट के टिकट रोके हैं, उनमें से तीन मालवा निमाड़ की हैं। मालवा-निमाड़ में 8 लोकसभा सीट में से 5 पर टिकट घोषित किए हैं। 3 सीटों को होल्ड पर रखा है। इसमें इंदौर, उज्जैन और धार सीट शामिल है। एमपी में मालवा-निमाड़ के जिस रतलाम-झाबुआ संसदीय क्षेत्र से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा चुनाव प्रचार का आगाज किया उस सीट पर पार्टी ने टिकट बदला है। 11 फरवरी को वे यहां आए थे।

मुख्यमंत्री की राय चलेगी उज्जैन में

उज्जैन से अभी अनिल फिरोजिया लोकसभा सदस्य हैं। यहां मुख्यमंत्री मोहन यादव की राय से और उनकी पसंद का ही प्रत्याशी बनाया जाएगा। इसके अतिरिक्त छिंदवाड़ा लोकसभा सीट पर पार्टी ने प्रत्याशी घोषित नहीं किया है। यह सीट कांग्रेस का गढ़ रही है।

नकुल के गढ़ में कौन ?

कमलनाथ यहां से लगातार जीतते आए हैँ। पिछले विधानसभा चुनाव में यहां की सातों सीटें कांग्रेस ने जीती थी। भाजपा इस सीट को जीतने के लिए जी तोड़ कोशिश कर रही है। इसी बीच यहां के लोकसभा सदस्य नकुल नाथ के भाजपा में जाने की चर्चा भी पिछले माह जोरों पर रही। हालांकि, उन्होंने साफ किया था कि वह कांग्रेस में ही रहेंगे।
विधानसभा चुनाव परिणाम के आधार पर धार लोकसभा सीट की स्थिति भी भाजपा के पक्ष में नहीं थी। यहां की सात लोकसभा सीटों में से पांच कांग्रेस ने जीती थी। इस कारण भाजपा यहां के लिए मजबूत प्रत्याशी की तलाश कर रही है। यहां किसी नए चेहरे को मौका मिल सकता है। अभी यहां से छतर सिंह दरबार लोकसभा सदस्य हैं।
इंदौर लोकसभा सीट भाजपा की गढ़ रही है। वर्ष 1989 ये यह सीट लगातार भाजपा जीतती रही, लेकिन चेहरों को लेकर एक राय नहीं बन रही है। यहां से वर्तमान सांसद शंकर लालवानी और महापौर पुष्यमित्र भार्गव, निशांत खरे और पूर्व विधायक जीतू जिराती प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं। बालाघाट में भी पार्टी नए चेहरे की तलाश कर रही है।

Box

पहली सूची में 6 मौजूदा सांसदों के टिकट कटे

ग्वालियर से शेजवलकर का टिकट कटा
गुना से केपी यादव का टिकट कटा
सागर से राज बहादुर सिंह टिकट कटा
विदिशा से रमाकांत भार्गव का टिकट कटा
भोपाल से प्रज्ञा ठाकुर का टिकट कटा
रतलाम से जी एस डामोर का टिकट कटा