आज 29 फरवरी, 4 साल में एक बार जन्मदिन, धूमधाम से मना रहे लोग

इंदौर। हर वर्ष लोग अपने जन्मदिन का खुशी-खुशी इंतजार करते हैं। वहीं कुछ लोगों का यह इंतजार थोड़ा लंबा चलता है। क्योंकि फरवरी में एक खास तारीख होती है, जिसके लिए चार साल का इंतजार करना होता है। दरअसल चार वर्षों बाद लीप ईयर आता है, जिसमें 365 की जगह 366 दिन होते हैं। इससे फरवरी 28 के बजाय 29 दिनों का महीना होता है।
इस दिन जिन लोगों का जन्मदिन होता है, उन्हें चार वर्षों बाद सेलिब्रेट करने का मौका मिलता है। कई लोग इस तारीख को बेहद खास भी मानते हैं, तो कई लोगों को इस तारीख पर जन्मदिन पड़ने के लिए दुखी भी होती हैं। क्योंकि उन्हें लंबे समय के बाद बर्थडे सेलिब्रेट करने का मौका मिलता है।
वैसे कहते हैं इंतजार का फल मीठा होता है। क्योंकि जब चार वर्षों बाद जन्मदिन आता है, तो उसकी खुशी भी दोगुनी होती है। साथ ही उपहार और लोगों से प्यार भी भर-भर के मिलता है। इंदौर में भी इस खास तारीख पर जन्में कुछ लोग हैं, जो अपने जन्मदिन को लेकर काफी उत्साहित हैं।