अन्नपूर्णा मन्दिर स्थापना दिवस समारोह मनाया

इंदौर। जगत जननी पराम्बा माँ भगवती की असीम अनुकंपा और परम पूज्य ब्रम्हलीन महामंडलेश्वर स्वामी प्रभानंद गिरी जी महाराज के आशीर्वाद व परमपूज्य महा मंडलेश्वर स्वामी विश्वेश्वरानंद गिरीजी महाराज के पावन सानिध्य मे माँ अन्नपूर्णा मन्दिर स्थापना महोत्सव 21 व 22 फरवरी को मनाया गया।

मुख्य पुजारी प. शालीग्राम शास्त्री ने जानकारी दी की प्रथम दिवस पर प्रातः ध्वजा पूजन अभिषेक व सहस्राचर्ण के साथ भजन संध्या हुई। द्वितीय दिवस पर नवचंडी पाठ छप्पन भोग दीपोत्सव व आतिशबाजी हुई तथा महा आरती के बाद विशाल भंडारे के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। विदित है की प .शास्त्री दुर्गा सप्तशती पाठ मे अपने शिष्यो को पारंगत करते है व कंठस्थ करने को महत्व देते है। तरुण पीढी को रक्षा कवच स्त्रोत का ज्ञान बताते है। स्वामी जयेंद्रनंद के अनुसार भक्तो ने तन मन धन से सहयोग किया विशेष तौर पर शहर के राजनेता और प्रशासनिक अधिकारी भी बड़ी संख्या मे शामिल हुए। सभी के प्रयासो से मन्दिर स्थापना दिवस समारोह सफल रहा।