मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने किए महाकाल दर्शन

उज्जैन। मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने आज सुबह भगवान महाकाल के दर्शन किए। वे अल सुबह परिवार के संग मंदिर पहुंचे और बाबा महाकाल की भस्म आरती में शामिल हुए।

भस्म आरती के पश्चात उन्होंने बाबा के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। पुजारी विकास गुरु ने उनका पूजन कराया। वहीं मंदिर समिति की ओर से सहायक प्रशासक श्री गहलोत ने स्वागत भी किया।