बाइक पर सवार होकर आये थे 5 बदमाश दशहरा मैदान में क्रिकेट खेल रहे युवक पर चाकू से हमला

दैनिक अवंतिका(उज्जैन) क्रिकेट खेल रहे युवक पर रविवार शाम दशहरा मैदान में हमला हो गया। 2 बाइक पर आये पांच बदमाशों ने ताबातोड़ चाकू से वार किये और भाग निकले। अचानक हुई चाकूबाजी से अफरा-तफरी मच गई थी। घायल को उसके साथ जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। मक्सीरोड किशनपुरा में रहने वाला उत्तम पिता जयराम जाटवा 26 वर्ष रंगाई-पुताई का काम करता है। दोपहर में दोस्तों के साथ क्रिकेट मैच खेलने के लिये दशहरा मैदान गया था। शाम को मैच के दौरान वह फिल्डिंग कर रहा था, उसी दौरान 2 बाइक पर सवार होकर 5 बदमाश आये और उत्तम को घेर लिया। वह कुछ समझ पाता उस पर चाकू से हमला कर दिया। पांच चाकू लगने पर लहूलुहान उत्तम गिर पड़ा। दोस्तों ने उसे देखा तो बचाने के लिये दौड़े। हमला करने वाले बाइक से भाग निकले। दोस्त उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उपचार के लिये भर्ती किया है। दशहरा मैदान में चाकूबाजी की खबर मिलते ही माधवनगर थाना एसआई पवन वास्कले घायल के बयान दर्ज करने पहुंचे। जहां सामने आया कि हमला करने वालों में गोपाल का रहने वाला जयवंत, गोलू अपने 2-3 अन्य साथियों के साथ आये थे। घायल का कहना था कि उसका किसी से कोई विवाद नहीं है। हमला क्यों हुआ है। इसकी वजह घायल स्पष्ट नहीं कर पाया था। पुलिस ने चाकू मारने वालों की तलाश शुरू कर दी है।इधर चाकू मारकर छीने 7 हजार रूपयेरविवार सुबह नृसिंह घाट क्षेत्र में बदमाश ने चाकू से हमला कर ठेला लगाने वाले से 7 हजार रूपये  छीन लिये। घायल रंजीत हनुमान का रहने वाला प्रवीण उर्फ चुन्नु पिता हुकुमचंद 17 वर्ष है। घायल प्रवीण ने बताया कि वह नृसिंहघाट पर ज्यूस का ठेला लगाता है। जहां गन्ने के साथ नीबू-सोडाÞ बनाता है। सुबह मां से सामान लाने के लिये 7 हजार रूपये लेकर दुकान आया था। उसी दौरान गौंड बस्ती का रहने वाला बदमाश संतोष कहार आया और शराब पीने के लिये पैसे मांगने लगा। मना करने पर चाकू से हमला कर रूपये छीनकर ले गया। बताया जा रहा है कि घायल को लोगों ने महाकाल थाने पहुंचाया। जहां से पुलिस ने उसे जिला अस्पताल पहुंचकर मामले में संतोष कहार के खिलाफ प्रकरण दर्ज किय है।