आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के देवलोक गमन पर… टॉवर चौक पर जैन समाज ने दीप प्रज्वलित कर दी भव्य विन्यांजली -उपवास एकाशन के बाद हुई धर्मसभा, मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रकट की शोक संवेदना

दैनिक अवंतिका(उज्जैन) विश्व वंदनीय संत शिरोमणि आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज का रविवार को देवलोक गमन हो गया जिसको लेकर उज्जैन में जैन समाज गमगीन दिखाई दिया। सुबह से उपवास एकाशन किया जा रहा था। शाम को टॉवर चौक पर धर्मसभा सभा आयोजित की गई। जिसमें हजारों की संख्या में समाजजनों दीप प्रज्वलित कर विन्यांजली दी। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने महामुनिराज की समतापूर्वक समाधि होने पर अपनी शोक संवेदना व्यक्त की।छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में विराजमान आचार्य भगवान श्री विद्यासागर जी महामुनिराज लंबे समय से अस्वस्थ्य थे। 3 दिन पहले उन्होने अपना आचार्य पद शिष्य निर्यापक मुनिश्री समयसागर को सौंप समाधि मरण की प्रक्रिया शुरू कर दी थी। रविवार को उनकी समतापूर्वक समाधि होने की खबर जैसे ही देश में फैली जैन समान गमगीन हो गया। शहर में समाजजनों ने जैसे ही खबर सुनी भौचक हो गये। दुख की लहर छा गई। समाजजनों ने अपना करोबार प्रतिष्ठान बंद कर दिया। सुबह से ही उपवास एकाशन शुरू कर दिया गया। मंदिरों में मत्रों के जप एवं पूजा पाठ और अभिषेक की शुरूआत हो गई। वहीं एक महत्वपूर्ण बैठक आचार्य विद्यासागर अतिथि भवन फ्रीगंज में आयोजित की गई जिसमें निर्णय लिया गया कि शाम को आचार्य श्री की विन्यांजलि सभा रखी जाएगी जिसमें संपूर्ण समाज शामिल होगा। निर्णय के बाद टॉवर चौक पर धर्मसभा की तैयारियां शुरू की गई। शाम ढलने के बाद समाजजनों का पहुंचना शुरू हो गया। हजारों की संख्या में जैन समाज के साथ अन्य समाज के लोग भी एकत्रित हो गये। वरिष्ठजनों ने दीप प्रज्वलित कर धर्मसभा की शुरूआत की। समाजजनों ने भी दीप, मोमबत्ती प्रज्जवलित कर आचार्य भगवान श्री विद्यासागर महामुनिराज को विन्याजलि अर्पित की।