टोल प्लाजा के कर्मचारी पर तानी पिस्टल….भाजयुमो नेता समेत 8 पर केस दर्ज

रतलाम।  भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष शुभम गुर्जर समेत आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मामला छह महीने पुराना है।

इसका वीडियो अब सामने आया है। वीडियो में शुभम गुर्जर बिलपांक के टोल प्लाजा कर्मचारियों पर पिस्टल तानकर धमकी देता नजर आ रहा है। बताया गया है कि टोल प्लाजा से फ्री में गाड़ी निकालने को लेकर विवाद हुआ था। पिस्टल भी लाइसेंसी नहीं थी।