फरवरी त्योहारों से भरा, बसंत पंचमी से  लेकर गुप्त नवरात्रि जैसे कई पर्व आएंगे 25 फरवरी से फाल्गुन मास शुरू होगा, होली की धूम मचेगी  

दैनिक अवंतिका (उज्जैन)धार्मिक नगरी उज्जैन में फरवरी का महीना महत्व वाला होता है। क्योंकि इस महीने में कई बड़े और महत्वपूर्ण त्योहार आते हैं। फरवरी में बसंत पंचमी, गुप्त नवरात्रि से लेकर कई पर्व आएंगे। जिसे लेकर मंदिरों में उत्सव की तैयारियां भी चल रही है। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पंडित अमर डब्बावाला ने बताया फरवरी में पहला बड़ा व्रत 6 फरवरी को षट्तिला एकादशी होगा। 7 फरवरी को प्रदोष है। 10 फरवरी से माघ मास की गुप्त नवरात्रि शुरू हो जाएगी तो 14 फरवरी को बसंत पंचमी का पर्व रहेगा। गुप्त नवरात्रि 18 फरवरी को समाप्त होगी।10 फरवरी को ही मौनी अमावस्या का बड़ा पर्व भी है। 24 फवरी को माघी पूर्णिमा आएगी। फरवरी में ऐसे और भी कई छोटे-बड़े त्योहार आने वाले हैं जिनकी पूरे महीने धूम रहेगी व उत्सव होंगे।