हत्या करने वाले चार आरोपितों के प्रशासन ने जेसीबी से तोड़े मकान -पिपलोदा द्वारकाधीश में कार्रवाई देखने के लिये जमा हुए ग्रामीण

दैनिक अवंतिका(उज्जैन) पिपलोदा द्वारकाधीश में पूर्व सरपंच-भाजपा नेता और उनकी पत्नी कीनिर्मम तरीके से हत्या करने वाले चार आरोपितों के मकान प्रशासन नेशुक्रवार को तोड़ दिये। पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों को देख ग्रामीणोंकी भीड़ जमा हो गई थी।नरवर थाना क्षेत्र के ग्राम पिपलोदा द्वारकाधीश में 27 जनवरी की सुबहभाजपा नेता और पूर्व सरपंच रहे रामनिवास कुमावत और उनकी पत्नी मुन्नीबाईका रक्त रंजीत शव घर में पड़ा मिला था। घटना का पता चलते ही ग्रामीणों कीभीड़ जमा हो गई थी। पुलिस ने 72 घंटे बाद पिपलोदा द्वारकाधीश में रहनेवाले नाबालिग सहित अलफेज शाह, आरिफ शाह और विशाल बागवान को गिरफ्तार करलिया था। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटनाक्रम पर दुख व्यक्त करते हुएकलेक्टर-एसपी को सख्त कार्रवाई के निर्देश जारी किये थे। प्रशासन नेआरोपियों की संपत्ति की जांच शुरू की। चारों के मकान अवैध तरीके से बनेहोना सामने आये। जिसको लेकर शुक्रवार को प्रशासन की टीम पिपलोदाद्वारकाधीश पहुंची और चारों के मकान जेसीबी चलाकर तोड़ दिये। मकान अवैधबने होने पर प्रशासन ने चारों के परिवारों को खाली करने का आदेश जारी करदिया था। प्रशासन और जेसीबी को देख एक आरोपित के परिवार ने मकान से सामानबाहर निकाला। जिसके बाद उसके मकान को भी तोड़ दिया गया।भारी पुलिस बल देख एकत्रित हुए ग्रामीणदोपहर में जैसे ही प्रशासन की टीम भारी पुलिस बल के साथ पिपलोदाद्वारकाधीश पहुंची ग्रामीण हैरत में पड़ गये। जैसे ही प्रशासन ने अपनीकार्रवाई शुरू की, ग्रामीण एकत्रित होना शुरू हो गये। पुलिस ने सभी कोमौके से दूर किया। ग्रामीणों ने प्रशासन द्वारा आरोपियों पर की गईकार्रवाई को सही बताया। इस दौरान ग्रामीणों ने टूटते मकानों के मोबाइल सेवीडियो भी बनाए। करीब 2 घंटे से अधिक समय तक प्रशासन और पुलिस की टीममौके पर बनी रही।गिरफ्तारी पर रखा था 20 हजार का इनामपूर्व सरपंच और उनकी पत्नी की हत्या के बाद लूटपाट कर फरार हुए आरोपियों
की गिरफ्तारी के लिये एसआईटी बनाई गई थी और 20 हजार का इनाम एसपी सचिनशर्मा ने घोषित किया था। एसआईटी ने 72 घंटे में चारों आरोपियों कोगिरफ्तार कर लिया था। जिन्हे न्यायालय में पेशकर रिमांड पर लिया गया है।आज तीन आरोपितों की रिमांड अवधि खत्म होने पर उन्हे न्यायालय में पेशकिया जाएगा। रिमांड अवधि में पुलिस ने लूटे गये आभूषण और हथियार के साथसाक्ष्य एकत्रित किये है।इनका कहनानरवर थाना क्षेत्र के पिपलोदा द्वारकाधीश में वृद्ध दंपति की निर्ममहत्या की गई थी। जिसमें चार आरोपी गिरफ्तार किये गये थे। उनकी संपत्ति कीजांच की गई, जो अतिक्रमण के साथ नियम विरूद्ध पाई गई थी। जिसको लेकरप्रशासन द्वारा कार्रवाई की गई है।सचिन शर्मा, एसपी