नेवज कृष्णा सम्मान और विशाल नेत्र शिविर का मंगल भवन परिसर में आयोजन सम्पन्न

खिलचीपुर। नेवज कृष्णा सम्मान और नेत्र शिविरका आयोजन मंगल भवन परिसर में किया गया है इसमें 716 मरीज का नेत्रपरीक्षण किया गया और 156 मरीजों को आॅपरेशन के लिए आनंदपुर ट्रस्ट भेजा गया
इसमें मुख्य अतिथि कलेक्टर हर्ष दीक्षित, पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीणा, पूर्व विधायक प्रताप मंडलोई, पूर्व विधायक हेमराज कल्पोनी, पूर्व जिला भाजपा अध्यक्ष दीपक शर्मा, जिला महामंत्री भाजपा देवीसिंह सोंधियां, भाजपा नेता मोना सुस्तानी, जिला महामंत्री कांग्रेस राशिद जमील, राजगढ जनपत अध्यक्ष फूलसिंह तंवर, समाजसेवी डा ओपी त्रिपाठी, भाजपा नेता प्रदीप गुप्ता, ब्रह्माकुमारी आश्रम की बहन मधु दीदी, ए के शर्मा, जिला पेंशनर संघ के उप प्रांताध्यक्ष राजेंद्र जोशी, शिवसिंह बामलाबे भाजपा मंडल अध्यक्ष मनीष जोशी, भाजपा नेता मनोज हाड़ा, भाजपा नेता केपी पंवार उपस्थिति में सम्पन्न हुआ, कार्यक्रम के आयोजक पूर्व विधायक और पूर्व राज्यमंत्री दर्जा रघुनन्दन शर्मा ने सभी को स्वागत में संबोधित करते स्व मती कृष्णा शर्मा के जीवन पर प्रकाश डाला और इस कार्यक्रम से समाज को सिख लेने का आग्रह किया, मुख्य अतिथि हर्ष दीक्षित ने कहा कि प्रतिवर्ष होने वाले नेवज कृष्णा सम्मान को समाजसेवा के क्षेत्र में प्रतिष्टित सम्मान बताया, इसके अलावा नगर के कई प्रभुद्धजनो सहित सेकड़ो की संख्या में ग्रामीणजन उपचार हेतु उपस्थित थे,,कार्यक्रम का संचालन श्याम मडलोई, आभार नेवज समग्र विकास समिति अध्यक्ष साकेत शर्मा ने किया।
नेवज सम्मान 2024 में सम्मान पाने वाले सर्व प्रथम संगीत शिक्षा के उत्कृष्ट कार्य में रामचरण लश्करी, महिला सशक्तिकरण के उत्कृष्ट कार्य में नम्रता विजयवर्गीय, रक्तदान में उत्कृष्ट कार्य के लिए राजेश सक्सेना बब्बल, इमरजेंसी सेवाओं के क्षेत्र भानु ठाकुर, साहित्य के उत्कृष्ट कार्य के लिए ब्रजमोहन गौड़ शाल फल और सम्मान प्रतीक चिन्ह के साथ दिया।
नेत्र शिविर में 716 मरीजों ने पंजीयन करवाकर आखो की जांच की गई और निशुल्क दवाएं दी और 156 से ज्यादा मरीजो मोके पर ही आपरेशन हेतु भर्ती करके तीन वाहन से निशुल्क आनंदपुर ट्रस्ट ले जाया गया।