कार-कंटेनर की भिड़ंत, पति की मौत,पत्नी घायल

दैनिक अवंतिका(उज्जैन) रिश्तेदार के यहां कार्यक्रम में शामिल होकर कार से लौट रहे दंपति की भिड़ंत रास्ते में कंटेनर से हो गई। हादसा काफी भयावह था। कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। दंपति फंसे चुके थे। पुलिस ने लोगों की मदद से दोनों को बमुश्किल बाहर निकाला। पति की मौतहो चुकी थी। पत्नी गंभीर घायल हुई है। जिसे उपचार के लिये निजी अस्पताल में भर्ती किया गयाहै। राघवी थाना पुलिस ने बताया कि शनिवार-रविवार रात 11 बजे के लगभग घौंसलाके समीप कार और कंटेनर के बीच भिड़ंत होने की खबर मिलने पर पुलिस पहुंचीथी। कार का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुका था। जिसमें एकमहिला और पुरूष फंसे थे। दोनों का लोगों को की मदद से बाहर निकाला गया औरजिला अस्पताल रवाना किया। जहां डॉक्टरों ने पुरूष को मृत घोषित कर दिया।महिला की हालत गंभीर होने पर भर्ती किया गया। कार नबंर और घायलों के पासमिले मोबाइल के आधार पर परिजनों तक सूचना पहुंचाई गई। परिजनों के आने परसामने आया कि मृतक गोपाल पिता पूरालाल 33 वर्ष निवासी ग्राम नजरपुर है।घायल महिला उसकी पत्नी हेमा है। जिसकी हालत गंभीर होने पर उसे उपचार केलिये निजी अस्पताल ले जाया गया। रविवार सुबह पुलिस ने मृतक कापोस्टमार्टम कराया। परिजनों ने बताया कि दोनों रिश्तेदारी में कार्यक्रमहोने पर ग्राम ढाबला गये थे। जहां से वापस नजरपुर लौट रहे थे। गोपालड्रायवरी करता था। राघवी पुलिस के अनुसार दुर्घटना के बाद चालक कंटेनरछोड़कर भाग निकला था। जिसकी तलाश की जा रही है।