दिनभर चली बर्फीली हवा, तापमान में आई गिरावट

दैनिक अवन्तिका  दिनभर चली बर्फीली हवा, तापमान में आई गिरावट
उज्जैन। मौसम में आये बदलाव के बाद शहर में ठंड बढ़ गई है। शनिवार को
दिनभर बर्फीली हवा चलती रही। धूप में भी ठंडक बनी हुई थी। जिसके चलते
तापमान में गिरावट आई है। 24 जनवरी तक कड़ाके की ठंड का अलर्ट जारी किया
गया है।16 जनवरी को पश्चिमी विक्षोभ का नया सिस्टम एक्टिवेट हुआ था। जिसके बाद
मौसम विभाग ने कड़ाके की ठंड का अलर्ट जारी किया था। 19 जनवरी से एक्टिवेट
सिस्टम का असर प्रदेश के साथ शहर में दिखाई देने लगा था। शुक्रवार को
उत्तर की ओर से आ रही बर्फीली हवा से अधिकतम तापमान में एक डिग्री की
गिरावट आई और 23.5 डिग्री दर्ज हुआ। ठंडी हवा से ठिठुरन महसूस हो रही थी।
लोग गरम कपड़ो में दिखाई दे रहे थे। शाम ढलने के बाद हवा की गति 8 से 10
किलोमीटर प्रतिघंटे की हो गई थी। जिसके चलते बाजार जल्द बंद होना शुरू हो
गया था। लोगों ठंड से बचने के लिये अलाव का सहारा लेने लगे थे। मौसम
विभाग ने बर्फीली हवा चलने से दिन-रात में तापमान में गिरावट आने की बात
कहीं है। आसमान में बादलों की आवाजाही का अंदेशा भी जताया गया है। जिसके
चलते सूर्यदेव का तेज भी कम होगा।