आज अंकपात मार्ग से खाकचौक तक 6 घंटे प्रतिबंधि रहेगा मार्ग -श्रीराम राहगिरी में मुख्य अतिथि होगे मुख्यमंत्री डॉ. यादव

दैनिक अवन्तिका उज्जैन
उज्जैन। पुराने शहर में आज राम राहगिरी का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें
मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शामिल होगें। सुरक्षा
व्यवस्था की दृष्टि से राहगिरी मार्ग पर वाहनों की आवाजाही में परिवर्तन
किया है। जिसका प्लान यातायात ने जारी किया है।
यातायात निरीक्षक दिलीपसिंह ने बताया कि श्रीराम राहगिरी का आयोजन जाट
धर्मशाला अंकपात मार्ग से खाकचौक तक सुबह 5 से 11 बजे तक आयोजित किया
जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्य अतिथि होगें। श्रीराम राहगिरी मार्ग
पर सुरक्षा व्यवस्था के साथ व्यवधान ना हो इसको को लेकर मार्ग परिवर्तन
किया गया है। इंदिरानगर चौराहा से ईदगाह होते हुए गायत्री मंदिर तक
व्ही.व्ही.आई.पी मार्ग रहेगा। इस मार्ग पर मुख्यमंत्री के आगमन पर आम
प्रवेश को रोका जाएगा। श्रीराम रहागिरी में पहुंचने वाले शहरवासियों के
वाहनों के लिये पार्किंग व्यवस्था की है। जो इस प्रकार से रहेगी। गायत्री
मंदिर की बगल वाली गली में शिशु मंदिर के पास अंदर। खाक चौक चौराहे से
मकोडिया आम मार्ग के दोनों ओर सड़क के किनारे, खाक चौराहे से वीर सावरकर
मार्ग पर, सांदीपनी मंदिर से मंगलनाथ मंदिर मार्ग पर एक साइड में वाहन
पार्क किये जा सकेगें। वही जाट धर्मशाला से के.डी. गेट मार्ग पर पार्किंग
की व्यवस्था की गई है। श्रीराम राहगिरी के दौरान 6 घंटे तक जाट धर्मशाला
से अंकपाता मार्ग, खाक चौक चौराहा से सांदीपनी मंदिर तक और ईदगाह से
अंकपात तक वाहन पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगें। गौरतलब हो कि विगत
रविवार को नए शहर के कोठी रोड पर राहगिरी की शुरूआत की गई थी। आज पुराने
शहर में श्रीराम राहगिरी की शुरूआत हो रही है। जिसमें भगवान रामलला की
प्राण-प्रतिष्ठा की झलक दिखाई देगी।